{"_id":"5faab46e651ac57070440a30","slug":"hathras-case-till-date-accused-ramu-did-not-make-any-call-from-jail-nor-went-to-meet-anyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस केसः आज तक रामू ने नहीं किया जेल से कोई फोन, न ही कोई मिलने गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस केसः आज तक रामू ने नहीं किया जेल से कोई फोन, न ही कोई मिलने गया
Tue, 10 Nov 2020 09:10 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras case
- फोटो : अमर उजाला
एक आरोपी रामू के पिता राकेश का कहना है कि अभी तक रामू ने उनके पास जेल से कोई फोन नहीं किया है और न ही यहां से कोई उससे मिलने के लिए गया है। उनका कहना है कि सीबीआई मामले की जांच कर रही है और दूध का दूध और पानी का पानी होगा। दिवाली का पर्व नजदीक है, लेकिन बिटिया के गांव में इसे लेकर कोई उत्साह नहीं है।
विज्ञापन
बिटिया के पिता तो पहले ही कह चुके हैं कि इस बार तो त्योहार हमारे लिए खोटा है और हम ऐसे में क्या त्योहार मनाएंगे। यदि बात आरोपियों के यहां की करें तो तीन आरोपी संदीप, रामू, रवि एक ही परिवार के हैं। इनके यहां पुताई तो कराई गई है, लेकिन परिजनों का कहना है कि वह भी ऐसी स्थिति में क्या त्योहार मनाएंगे।
विज्ञापन
रामू के पिता राकेश कुमार का कहना है कि जब परिवार के तीन बच्चे जेल में हैं तो क्या त्योहार मनाएंगे। चारों आरोपियों के परिजन इस मामले में अपने बच्चों को निर्दोष बता रहे हैं।
विज्ञापन