फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Case: People from the side of accused protest outside the village of victim

आरोपियों के पक्ष के लोगों ने बिटिया के गांव के बाहर अर्धनग्न होकर दिया धरना, प्रदर्शनकारियों ने जमकर की नारेबाजी

Sun, 04 Oct 2020 08:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Oct 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras Case: People from the side of accused protest outside the village of victim
भाजपा सांसद राजवीर दुलेर का पुतला फुंकते सवर्ण समाज के लोग - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद और करणी सेना जैसे कई संगठन खुलकर अब चंदपा के बिटिया कांड के आरोपियों के समर्थन में उतर आए हैं। इन संगठनों ने बिटिया के गांव के बाहर अर्धनग्न होकर जोरदार धरना- प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्रीय सांसद के अलावा उन नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की, जोकि बिटिया के घर पर संवदेना जताने आए थे।

विज्ञापन


आरोपियों के समर्थन में कई संगठन मुखर हो चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात न आने पर यह संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में रविवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद और करणी सेना ने बिटिया के गांव के बाहर जाने वाले रास्ते पर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। वहां मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पूरी साजिश के तहत सवर्ण समाज के चारों निर्दोष युवकों को फंसाया गया है, इसके लिए पूरी तरह से कुछ राजनीतिक संगठन दोषी हैं।
विज्ञापन


इन संगठनों के नेताओं को इलाके में प्रवेश नहीं कर दिया जाएगा। इन नेताओं को पूरी तरह से बायकाट किया जाएगा। इस दौरान इन लोगों ने क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर के अलावा कांग्रेस, सपा व रालोद के नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब जब यह नेता बिटिया के गांव से होकर निकले तब तब इन संगठनों ने नारे लगाए। एक बार तो तनाव की स्थिति बनी लेकिन पुलिस ने जैसे तैसे इन नेताओं को अंदर पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व मुख्य रूप से सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय प्रचारक पकंज धवरैया, निशांत चौहान ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम आर्मी प्रमुख के आने से पहले समाप्त कराया धरना
इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही परेशान था। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद जब बिटिया के गांव आए तो प्रशासन को ये लगा कि मामला बिगड़ न जाए। ऐसे में उनके आने से पहले ही बातचीत कर इन प्रदर्शनकारियों को धरने से उठा दिया। 


खून से लिखा पत्र, सौंपा एसडीएम को 
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय प्रचारक पंकज धवरैया ने रविवार को एक खून से लिखा पत्र एसडीएम सदर को सौंपा। एसआईटी को प्रेषित इस पत्र में कहा गया है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कोई निर्दोष नहीं फंसना चाहिए। भ्रामक खबरें फैलाने वाले राजनेताओं पर कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि यह नेता अपनी गंदी राजनीति बंद नहीं करेंगे तो उनका हाथरस में घुसना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed