{"_id":"61b4e52a76fec95c28687f9c","slug":"hathras-box-full-of-jewelry-clothes-stolen-from-wedding-ceremony-mursan-news-ali280324896","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शादी समारोह से गहने, कपड़ों से भरा बॉक्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शादी समारोह से गहने, कपड़ों से भरा बॉक्स चोरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
कस्बा मुरसान में एक शादी समारोह के दौरान वर पक्ष का गहनों और कपड़ों से भरा बॉक्स चोरी हो गया, जिससे शादी समारोह में खलबली मच गई। कुछ देर बाद ही कुछ दूरी पर कपड़े भरा बॉक्स परिजनों को मिल गया, लेकिन गहने नहीं मिले। इसकी शिकायत दुल्हन के पिता ने मुरसान कोतवाली में की है।
अमर सिंह निवासी बिजलीघर के निकट मुरसान ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी अलीगढ़ के पास से तय हुई थी। उसकी बरात शुक्रवार को मुरसान आई थी। अमर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात को बरात की चढ़त और जयमाला के कार्यक्रम के बाद अन्य कार्यक्रमों में जब इन गहनों और अन्य सामान की जरूरत पड़ी तो वर पक्ष के लोग अपने उन कमरों पर पहुंचे, जहां बरात रुकी हुई थी।
उस समय वहां वर पक्ष का एक रिश्तेदार था, लेकिन वहां सामान से भरा बॉक्स नहीं मिला, जिससे वर पक्ष में खलबली मच गई। महिला पक्ष के लोगों ने पास के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सामान चोरी होने के कारण बरात दूसरे दिन देर शाम को विदा हो सकी। थाना पुलिस के कस्बा इंचार्ज यतेंद्र सिंह तेवतिया का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। संवाद