{"_id":"61cb5243bf000500bc609944","slug":"hathras-after-the-murder-of-the-husband-the-administration-did-not-fulfill-the-promises-made-mursan-news-ali2817494166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पति की हत्या के बाद प्रशासन ने दिए वादे नहीं किए पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पति की हत्या के बाद प्रशासन ने दिए वादे नहीं किए पूरे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर बेटी के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया है। सासनी क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पति की गांव के ही लोगों ने हत्या कर दी थी। इन लोगोें पर बेटी से हुई छेड़छाड़ का मुकदमा भी पहले से चला आ रहा है। पति की हत्या के बाद जेल गये आरोपी पर जेल से धमकी दिलवाने का आरोप भी महिला ने लगाया है।
पति के बाद उसका परिवार अब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। महिला का कहना है कि पति की हत्या के दौरान प्रशासन ने तमाम वादे किए थे, लेकिन अब उन वादों पर प्रशासन भी खरा नहीं उतर रहा है। इसके लिए अब वह अपनी बेटी के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर है। महिला ने कहा कि उसके पति गांव में खेती कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। एक मार्च को गांव के ही गौरव शर्मा आदि ने उसके पति की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। पति की हत्या के बाद परिवार की गुजर-बसर नहीं हो रही है।
महिला को आर्थिक मदद भी नहीं मिल पा रही है। महिला ने बेटी को नौकरी दिलवाने की मांग की है। बेटी को नौकरी मिलने के बाद परिवार आर्थिक संकट से दूर हो जाएगा। महिला का कहना है कि उसके परिवार को अभी तक जानमाल का खतरा बना हुआ है। प्रशासन द्वारा दिया गया आश्वासन आज तक कोई पूरा नहीं हुआ। महिला ने बताया कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह एसडीएम सासनी कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होगी। संवाद