{"_id":"626443d3c11626280f7ea732","slug":"hathras-adverse-entry-to-then-bdo-secretary-suspended-mursan-news-ali289968457","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तत्कालीन बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तत्कालीन बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, सचिव निलंबित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम पंचायत जैतपुर में मवेशी शेड निर्माण में हुए गबन के मामले में तत्कालीन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित कई अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तत्कालीन बीडीओ मुरसान ज्योति शर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। रोजगार सेवक को बर्खास्त किया गया है। तत्कालीन सहायक लेखाकार के खिलाफ शासन को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। पूर्व प्रधान के खिलाफ पंचायतराज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत जैतपुर में मनरेगा के तहत मवेशी शेड के निर्माण में गबन का मामला सामने आया था। इस ग्राम पंचायत में पांच मवेशी शेड के निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। इसके सापेक्ष दो मवेशी शेड का निर्माण मौके पर नहीं हुआ था। इसकी शिकायत लाभार्थी मुकेश व विनोद ने की थी। शिकायत पर बीडीओ मुरसान ने इस पूरे प्रकरण की जांच की और अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी।
जांच अधिकारी बीडीओ मुरसान नीरज गर्ग ने बताया कि गबन के इस मामले में तत्कालीन बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, तत्कालीन सचिव अजय कुमार को निलंबित किया गया है। कार्यदायी संस्था आरपी कांट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। तत्कालीन सहायक लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई को लेखा विभाग को लिखा गया है। कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई है। संवाद