{"_id":"61e4671109b5ce4e960dd0da","slug":"hathras-a-young-man-returning-home-from-the-shop-was-injured-by-beating-him-with-sticks-aligarh-news-ali283239928","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दुकान से घर लौट रहे युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दुकान से घर लौट रहे युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किया घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के अटल टाल निवासी युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। अज्ञात लोगाें ने उसे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली सदर क्षेत्र की अटल टाल बगीची निवासी गौरव वर्मा रविवार की सुबह अपने एक परिचित के साथ मकान का विवाद निपटाने के लिए गया थे। वहां मामूली बात पर कहासुनी हो गई। युवक वहां से वापस अपने दुकान पर लौट आया। रविवार देर शाम को युवक दुकान को बंद करके घर जा रहा था।
इस बीच रास्ते में उसे अज्ञात लोगों ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। हमलावरों ने युवक को मकान के मामले में न पड़ने की चेतावनी के अलावा जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल युवक ने मारपीट की सूचना अपने परिजनों को दी। वह मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने इस मामले में कोतवाली सदर में तहरीर दी है। एसएसआई अयूब खान के बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। मामले जांच की जा रही है।