फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Harsha Richhariya padyatra passed through Atrauli

Harsha Richhariya: अतरौली से गुजरी पदयात्रा, हर्षा बोलीं- राममंदिर के लिए कुर्सी छोड़ने वाले नेता को नमन

Fri, 18 Apr 2025 11:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

हर्षा रिछारिया ने कहा कि पुलिस-प्रशासन जगह-जगह उनकी यात्रा को रोकर बाधा उत्पन्न कर रहा है, जो गलत है। प्रशासन दबाव बना रहा है कि यात्रा नरौरा पर समाप्त हो लेकिन हम संभल तक जाना चाहते हैं। प्रशासन संभल जाने से क्यों मना कर रहा है यह समझ से परे है।

विज्ञापन
Harsha Richhariya padyatra passed through Atrauli
हर्षा रिछारिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हर्षा रिछारिया की सनातनी युवा हिंदू जोड़ो पदयात्रा अलीगढ़ के अतरौली से होकर गुजरी। पदयात्रा का स्वागत किया गया। 18 अप्रैल सुबह पदयात्रा अतरौली से नरौरा जाने के लिए रामघाट की ओर रवाना हो गई। 

विज्ञापन


हर्षा रिछारिया ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और हिंदू जगाने का संकल्प लेकर पदयात्रा वृंदावन से 14 अप्रैल को शुरू की थी, जो संभल तक जानी है। पुलिस-प्रशासन जगह-जगह उनकी यात्रा को रोकर बाधा उत्पन्न कर रहा है, जो गलत है। प्रशासन दबाव बना रहा है कि यात्रा नरौरा पर समाप्त हो लेकिन हम संभल तक जाना चाहते हैं। प्रशासन संभल जाने से क्यों मना कर रहा है यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि हिंदूओं को जातियों में नहीं बंटना है। यदि आज बंट गए तो आने वाली पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी। । मैं ईश्वर के बताए मार्ग पर चल रही हूं।
विज्ञापन


कल्याण सिंह की भूमि पर मिली सुखद अनुभूति-हर्षा
हर्षा रिछारिया ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता रहे कल्याण सिंह की भूमि पर आकर बेहद ही सुखद अनुभूति हुई है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि राम मंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी त्यागने वाले कल्याण सिंह ने जिस जमीन पर जन्म लिया वहां हमें आने का मौका मिला। जो शिक्षा उन्होंने सिखाई है उसी को लेकर हम आगे लेकर चलें। बाल कवियित्री आरोही तिवारी, सतेंद्र कसेरे, कुलदीप तिवारी, राधेश्याम बंसल, विमल वार्ष्णेय, दुर्गेश वार्ष्णेय, विक्की राजपूत, कृष्णमोहन वार्ष्णेय, रिषभ वार्ष्णेय, गौरव शर्मा, उमेश वार्ष्णेय आदि ने पदयात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed