{"_id":"69fcf35e9d86498d73088e3d","slug":"hardware-businessman-attacked-with-gunfire-while-returning-home-narrowly-escapes-aligarh-news-c-113-1-sali1011-103162-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हार्डवेयर कारोबारी पर घर जाते समय फायर कर हमला, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हार्डवेयर कारोबारी पर घर जाते समय फायर कर हमला, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा निवासी हार्डवेयर कारोबारी पर बृहस्पितवार की रात को उस समय दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने फायर झोंक दिए जब वह अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। गनीमत रही कि कारोबारी ने स्कूटी छोड़कर एक गली में भागकर अपनी जान बचाई। बदमाश स्कूटी और उस पर नकदी व चाभियों से भरे थैले को ले गए।
जानकारी के अनुसार, आकाश वाष्र्णेय पुत्र प्रकाश वारष्णेय की गंगीरी चौराहे पर लवली हार्डवेयर के नाम से बड़ी दुकान है। रोजाना की तरह आकाश बृहस्पितवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर स्कूटी यूपी 81डीएल 7730 से अपने घर जा रहे थे। कस्बे में घुसते ही पंकज खाद भंडार के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने स्कूटी को ओवरटेक कर आकाश को निशाना बनाते हुए चार फायर कर झोंक दिए। किसी तरह आकाश ने अनहोनी को भांपते हुए स्कूटी को वहीं छोड़ दिया और एक गली में दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। बदमाश स्कूटी व थैला लेकर फरार हो गए। आकाश ने बताया कि थैले में दुकान की चाभी तथा दुकान पर दिन भर में बिक्री से आई नकदी रखी थी। नकदी की गिनती नहीं की गई थी।
आरोप है कि घटना की सूचना देने गए आकाश के चाचा पवन वाष्र्णेय थाने गए लेकिन उनकी फरियाद थाने के स्टाफ ने नहीं सुनी। वहीं, इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।