फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Harduaganj Nagar Panchayat declared open from defecation in open

हरदुआगंज नगर पंचायत खुले में शौच से मुक्त घोषित

Fri, 21 Jul 2017 01:40 AM IST
आशीष निगम
आशीष निगम Updated Fri, 21 Jul 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Harduaganj Nagar Panchayat declared open from defecation in open
महिमा मिश्रा - फोटो : Amar Ujala
स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरदुआगंज नगर पंचायत खुले शौच से मुक्त होने के मामले में जिले की पहली नगर पंचायत बन गई है। अब पंचायत को योजना के नियमों के अनुसार समाचार पत्रों में नोटिफिकेशन का इंतजार है। 
विज्ञापन


नगर पंचायत के कामकाज से संतुष्ट नगर विकास मंत्री ने हरदुआगंज और इगलास नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी को बतौर इनाम जट्टारी, जलाली एवं विजयगढ़ नगर पंचायत के ईओ पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंप दी है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि ईओ महिमा मिश्रा के छह माह के कार्यकाल में हरदुआगंज में 930 स्वच्छ शौचालयों का निर्माण हुआ है। यही नहीं जागरूकता कार्यक्रम चलाकर ग्रामीणों को खुले में     शौच से आने वाली समस्याओं और बीमारियों की भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें
अब नगर पंचायत को समाचार पत्रों में नोटिफिकेशन का इंतजार 
नगर विकास मंत्री ने ईओ को दी तीन नगर पंचायतों की जिम्मेदारी  


लेकिन यहां तो कछुआ चाल

स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच मुक्ति अभियान ग्राम पंचायतों में अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। अलीगढ़ दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बावजूद पिछले करीब दो माह में शासन से मिले 31 जुलाई तक 101 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त कराने के सापेक्ष अब तक मात्र दस ग्राम पंचायतें ही इस बुराई से मुक्त हो सकी हैं। इनमें भी दो पंचायतों को जिलास्तरीय कमेटी से अनुमोदन का इंतजार है। 11 अन्य ग्राम पंचायतें भी इस बुराई से मुक्त होने के कगार पर हैं।   

प्रशासन ने रखा था 154 का लक्ष्य
शासन ने भले ही 31 जुलाई तक 101 ग्राम पंचायतों को इस बुराई से मुक्त कराने का लक्ष्य रखा हो, लेकिन अभियान को गति देने के लिए प्रशासनिक स्तर से 154 गांव पंचायतों के एडीओ और सचिवों को इस बुराई के खात्मे की जिम्मेदारी सौंपी है। 


 खुले में शौच मुक्ति के मामले में हरदुआगंज नगर पंचायत जिले में अव्वल है। अब योजना के नियमों के मुताबिक इसका समाचार पत्रों में नोटिफिकेशन छपवाया जाएगा। इसके बाद प्रमाणपत्र मिलेगा। 
आरएन शर्मा, एडीएम प्रशासन एवं निकाय प्रभारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed