फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Harduaganj Case: Victim's family returned home after registered FIR

हरदुआगंज प्रकरण : मुकदमा दर्ज होने के बाद घर लौटा पीड़ित परिवार

Fri, 09 Sep 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Harduaganj Case: Victim's family returned home after registered FIR
पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे एसडीएम कोल, सीओ अतरौली और इंस्पेक्टर हरदुआगंज - फोटो : HARDUAGANJ
पलायन के बाद दबाव में आई पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर पीड़ित परिवार गांव में बुला लिया। गांव पहुंचे पीड़ित परिवार ने साफ कर दिया है कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक घर में प्रवेश नहीं करेंगे। तब तक वह पड़ोसी के धर में रहेंगे। इस मामले में दोपहर गांव पहुंचे एसडीएम कोल संजीव कुमार ओझा, सीओ अतरौली विशाल चौधरी तथा इंस्पेक्टर बृजपाल सिंह ने परिवार से पड़ोसी के घर पर बातचीत की और भय मुक्त माहौल का भरोसा दिलाया। साथ ही पीड़िता के माता पिता तथा मोहल्ले के लोगों से बातचीत करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों से बातचीत के दौरान पीड़िता की मां ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घर का ताला खोलकर प्रवेश करने की बात कही। जिस पर सीओ विशाल चौधरी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार का आश्वासन देते हुए थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराने को मनाया। दोपहर बाद करीब चार बजे पीड़िता किशोरी माता और पिता के साथ थाने पहुंची। जहां महिला पुलिसकर्मी ने महिलाओं का बयान दर्ज किया। इस दौरान पुलिस की टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई, कई आरोपियों के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। फिलहाल मोहल्ले में एक दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार 4 सितंबर को अनुसूचित जाति के मोहल्ले में समुदाय विशेष के लड़कों पर दरवाजे पर खड़ी किशोर को छेड़ने का आरोप है। जिसका पिता ने विरोध किया तो उनको बुरी तरह पीटा तथा किशोरी को खींचकर छेड़छाड़ की। इस मामले ने किशोरी का परिवार रविवार रात से ही मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा था। जबकि पुलिस ने किशोरी के मोहल्ले के युवक से तहरीर लिखवाकर दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई निपटा दी। इस मामले में पीड़िता का परिवार थाने से लेकर एसएसपी दफ्तर के चक्कर काटने के बाद बुधवार शाम घर छोड़कर पलायन कर गया । जिसकी वह एक दिन पूर्व ही घोषणा कर चुका था। इसके बाद दबाब ने आई पुलिस ने बुधवार रात आरोपी मुन्ना घुमराले उर्फ जाकिर, मोहसिन, इमरान तथा जीशान के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ तथा पोक्सो एक्ट समेत एससी एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed