फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hardoi's gram pradhan and panchayat secretary suspended

हरदोई की ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव निलंबित

Tue, 24 May 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hardoi's gram pradhan and panchayat secretary suspended
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने परफॉर्मेंस ग्रांट पाने वाली बिजौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदोई की ग्राम प्रधान व सचिव को निलंबित कर दिया है। डीएम ने यह कार्रवाई हैंडपंप रीबोर व मरम्मतीकरण के कार्य में 4.29 लाख रुपये का गबन मिलने पर की है। इस मामले में एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा था। इसकी जांच में अनियमितताएं मिली थीं। डीएम ने गांव के विकास के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। अभी ग्राम पंचायत में परफॉर्मेंस ग्रांट की करीब 10 करोड़ रुपये की धनराशि बची हुई है।
विज्ञापन

बिजौली ब्लॉक की हरदोई, दादों व सांकरा ग्राम पंचायतों के लिए 40 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस ग्रांट जारी की गई थी। हरदोई को 13 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने 31 मार्च को डीएम को शिकायती पत्र देकर वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15वें वित्त आयोग व राज्य वित्त आयेाग के बजट में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर सीडीओ ने 16 अप्रैल को डीपीआरओ धनंजय जायसवाल को जांच के लिए गांव भेजा था। डीपीआरओ ने विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। हैंडपंप रीबोर व मरम्मतीकरण के कार्य में 4.29 लाख रुपये का गबन सामने आया। इसके लिए उन्होंने हरदोई की ग्राम प्रधान जलधारा देवी व पंचायत सचिव धर्मपाल सिंह को उत्तरदायी माना। तय समय पर नोटिस का जवाब न देने पर डीएम ने दोनों के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत में कुल 15 सदस्य हैं, इनमें से जल्द ही तीन सदस्यों का चयन कर समिति गठित कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed