फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hanuman Janmotsav procession will be held on April 2.

Aligarh News: दो अप्रैल को निकलेगी हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा

Tue, 31 Mar 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav procession will be held on April 2.
शोभा यात्रा को लेकर लोगों के साथ बैठक करते एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक - फोटो : samvad
कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन दो अप्रैल को पुराने बाजार क्षेत्र में किया जाएगा। आयोजन दो सदस्यी समिति करेगी।
विज्ञापन


आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसमें दोनों ही पक्ष अपने-अपने आधार पर कार्यक्रम कराने का दावा कर रहे थे। एक पक्ष पिछले वर्ष की अनुमति का हवाला दे रहा था, जबकि दूसरा पक्ष समिति के पंजीकरण के आधार पर आयोजन का अधिकार जता रहा था। दोनों पक्षों ने प्रशासन को आवेदन भी दिए थे, लेकिन सोमवार तक कोई निर्णय नहीं हो सका था। सोमवार को एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने चंडौस कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों के साथ बैठक की। दोनों की सहमति से दो सदस्यीय आयोजन समिति का गठन कर दिया, जिसमें व्यापारी प्रदीप महेशवरी व जयेश शर्मा को आयोजन समिति का सदस्य नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed