{"_id":"f374e539b2a3ab1f933667640dc91420","slug":"hanging-on-the-tree-planted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटक कर फांसी लगाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटक कर फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो/ गंगीरी
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गंगीरी के गांव टोडरपुर में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा होने पर आम के बाग में जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह मंगलवार से घर से पत्नी से लड़कर चला गया था।
थाना गंगीरी के गांव टोडरपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र दुगपाल सिंह का मंगलवार को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी को लेकर राजेश कुमार घर से रूठ कर चला गया। मंगलवार से उसका कोई पता नहीं चला। तभी से परिजन उसको तलाश कर रहे थे। रिश्तेदारों में उसका तलाश किया, लेकिन नहीं मिला।
शुक्रवार को परिजन उसको खोजते-खोजते घर से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर एक आम के बाग पर जा पहुंचे, वहां पर उसकी चप्पल देखीं और सीधे पेड़ पर नजर पड़ी। वहां पर उसका शव लटका हुआ था। यह माजरा देख परिजनों की चीख निकल गई। इस घटना की जानकारी गांव में हुई। गांव के कुछ युवक आए और उसके शव को नीचे उतारा। उसका शव सड़ चुका है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश पर तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। पत्नी से झगड़ा होने पर राजेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इंस्पेक्टर रमेशचंद्र यादव ने बताया कि राजेश का शव पेड़ पर चार दिन से लटका था। जिससेे उसके मृत शरीर में बदबू आने लगी।