{"_id":"5759cb3a4f1c1b17489c5a68","slug":"hanging-gardens-will-welcome-and-captivating-painting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंगिंग गार्डन और दिलकश पेंटिंग से होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंगिंग गार्डन और दिलकश पेंटिंग से होगा स्वागत
विनाोद कुमार अकेला
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन पर मुख्य द्वार की गई िदलकश पेंिटंग
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन पर पान की पीक, सिगरेट और बीड़ी का धुआं, आवारा जानवर और नशेबाजों को इधर-उधर सोते हुए देख कर हर किसी को उलझन होती है। लेकिन अब इन नजारों में कुछ बदल रहा है। अब सफाई दीवारों के पास स्टाल बना कर लगाए गए छोटे हैगिंग गार्डन और प्रवेश द्वार पर दिलकश पेंटिंग आपका ध्यान खींचेगी। आपको कुछ अच्छा फील होगा। दो महीने में इस तरह के और प्रयास कर समृद्धि संस्था आपको कुछ नया लुक देगी। संस्था ने पानी की खाली बोतलें काटकर उनमें पौध लगाकर हैगिंग गार्डन तैयार किया है। मुख्य द्वार को सजाने के लिए एएमयू आर्ट फैकल्टी के छात्रों ने अनूठे दृश्य उकेरे हैं, जो अलीगढ़ की लोककथाओं और भारतीय संस्कृति को नुमाया करते हैं। संस्था 100 ऐसे कलाकाराें से संपर्क कर रही है, जो इसी तरह के कलात्मक कार्य से मुसाफिरों का मन मोहेंगे।
संस्था की राजश्री सादानी ने बताया कि करीब 3-4 साल पहले वह सड़क पर थीं, जब उन्होंने कूड़े के ढेरों पर पड़ी खाली बोतलों को देखा। मन में ख्याल आया कि अगर खाली बोतलों को उपयोग में लाया जाए तो प्लास्टिक कचरा कम होगा। उन्होंने अपनी साथी श्रेया बौथरा को साथ लेकर बोतलें काटकर एक छोटा सा गार्डन तैयार किया। इसके बाद रेलवे अफसरों से संपर्क कर ऐसे गार्डन बनाने और मुख्य द्वार पर अनूठे दृश्य बनाने की पेशकश की तो अफसर मान गए। इसके बाद उन्होंने एएमयू फाइन आर्ट के छात्रों से संपर्क कर काम शुरू कर दिया। 15 जून से स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा।