{"_id":"56f1a8544f1c1b7b04f14da5","slug":"hanging-coaches-buses-are-traveling-on-the-roof-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचों में लटक कर, बसों की छतों पर बैठकर कर रहे यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचों में लटक कर, बसों की छतों पर बैठकर कर रहे यात्रा
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार पर ट्रेनों में जमकर भीड़ भाड़ थी। हालत ऐसी थी कि सीट न मिलने के बावजूद घर पहुंचने की चाहत में जान की परवाह किए बगैर यात्री ट्रेनों की छतों और पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं।
मंगलवार को एक बार फिर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग की। आरपीएफ ने ईएमयू के महिला कोच में सवार 14 पुरुषों को एक बार फिर ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया।
बिहार संपर्क क्रांति में सीट को लेकर हुई मारपीट में जीआरपी ने टीपू, अजय और लालू निवासी श्रीनगर शाहपुर कमाल बेगुसराय बिहार को गिरफ्तार करके शांति भंग में कार्रवाई की। उधर, रोडवेज ने मंगलवार को तीसरे दिन आगरा-दिल्ली रूट पर 300 बसों के फेरे बढ़ा दिए। इसके बावजूद भी यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्री बसों की छतों पर यात्रा कर रहे थे। कई रुटों पर बसों की किल्लत भी हो गई लेकिन अफसरों ने तत्काल बसों का बंदोबस्त कराया।
विज्ञापन
रेलवे के सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि पटना से आनंद विहार के बीच होली स्पेशल ट्रेन /04439 का संचालन मंगलवार से हो गया है। यह ट्रेन 21 मार्च से लेकर 31 मार्च तक संचालित होगी।
ट्रेन नं. 04440 आंनद विहार से दोपहर 1:45 बजे चलकर अलीगढ़ 3:53 बजे आई, दो मिनट का ठहराव के बाद कानपुर के लिए रवाना हो गई। बुधवार को ट्रेन सुबह 3:48 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद आनंद विहार के लिए रवाना होगी। 18 कोच की ट्रेन की स्पीड करीब 110 किमी प्रति घंटा होगी।