फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   hanged to women after death.

विवाहिता की हत्या कर फांसी पर लटकाया

Mon, 15 Jul 2019 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
hanged to women after death.
मृतक ममता उर्फ बबली का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
सासनी गेट इलाके में एक विवाहिता की ससुरालियों ने पहले गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। सभी ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के जेठ को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बबली उर्फ ममता (21) पुत्री जयप्रकाश निवासी ईसौंद, सहपऊ, हाथरस की शादी एक साल पहले आरकेपुरम, सासनी गेट निवासी विजय गिरी पुत्र अवधेश गिरी के साथ हुई थी। बबली के पिता जयप्रकाश के अनुसार रविवार की सुबह बेटी के जेठ अजय का फोन आया कि बबली की तबीयत खराब हो गई है। मायके वाले जब युवती के ससुराल पहुंचे तो वहां सब फरार थे। पड़ोसियों का जमावड़ा था। अंदर एक कमरे में बेटी का शव फांसी पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई मोनू गिरी के अनुसार शादी के बाद से ही जीजा विजय और उसका परिवार बहन को दहेज की मांग के लिए परेशान करते थे। तीन माह पहले नवजात बच्ची के साथ विजय ने उसकी बहन को मायके में छोड़ गया था। आठ दिन पहले ही खुद ही जिद करके बबली ससुराल लौटी थी। बहन और जीजा में शनिवार रात को भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि विजय और उसके परिवार वालों ने बबली की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाकर तीन माह की बच्ची को लेकर घर से फरार हो गए। सासनी गेट थाना इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार बबली के पिता की तहरीर के आधार पर मृतका के ससुर अवधेश गिरी, सास गुड्डी देवी, जेठ अजय गिरी, पति विजय गिरी, जेठानी बबिता, ननद ममता, सविता और कविता सहित देवर विशाल गिरी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed