फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Handed over a piece of glass and swindled the mobile

Aligarh News: कांच का टुकड़ा थमा कर ठग लिया मोबाइल

Tue, 04 Nov 2025 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Handed over a piece of glass and swindled the mobile
खेरेश्वर चौराहे के पास सोमवार को टप्पेबाजों ने एक युवक को अपनी बातों में लगाकर व कांचकर टुकड़ा थमाकर मोबाइल ठग लिया। इसके बाद शातिर फरार हो गए।
विज्ञापन

अलहदादपुर निवरी सिपा कॉलोनी निवासी फईम सुबह काम पर जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया। रुपये की जरूरत होने का हवाला देते हुए अपना मोबाइल बेचने के लिए कहा। मना करने पर भी आरोपी उसे अपना नंबर नोट कराने लगे। जैसे ही उसने अपना मोबाइल निकाला तो दोनों ने उसे अपनी बातों में लगा लिया।


एक ने उसे मोबाइल का कवर दिखाया और कहा कि यह वाटर प्रूफ कवर है। बातों में लगाकर कांच के टुकड़े पर कवर चढ़ा दिया और उसे थमा दिया। इसके बाद फईम ने मोबाइल को जेब में रख लिया। बाद में जब देखा तो ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित फईम ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed