{"_id":"67bc52f1eb005413c00491b8","slug":"handball-championship-in-aligarh-exhibition-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: हैंडबॉल चैंपियनशिप आयोजन, फाइनल में पहुंचे ब्रिलिएंट और निहार मीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: हैंडबॉल चैंपियनशिप आयोजन, फाइनल में पहुंचे ब्रिलिएंट और निहार मीरा
Mon, 24 Feb 2025 04:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 24 Feb 2025 04:37 PM IST
सार
बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल ने बीपीएस स्कूल को 13-9 अंक से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में निहार मीरा नेशनल स्कूल ने एसवीएम स्कूल को 18-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
स्टेडियम में हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने आए खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ महोत्सव के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई हैंडबॉल (महिला/पुरुष) चैंपियनशिप हुई। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में चिरंजीलाल स्कूल ने बीपीएस स्कूल को 11-8 अंक से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में एएमयू एबीके स्कूल ने अलीगढ़ स्टेडियम को 8-5 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल ने बीपीएस स्कूल को 13-9 अंक से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में निहार मीरा नेशनल स्कूल ने एसवीएम स्कूल को 18-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, भाजपा नेता मानव महाजन, अर्जुन सिंह, विष्णु कुमार बंटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
निर्णायक रवि कुमार, सतीश, प्रशांत वर्मा, मनीष आदि रहे। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सुधीश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शमशाद निसार ने किया। इस अवसर पर जीशान नवाब, प्रीति, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
