{"_id":"6a41080d6a1d98eb2107e750","slug":"half-of-the-goods-sold-in-online-shopping-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ऑनलाइन शॉपिंग में गड़बड़ी, डॉक्टर ने मंगाया छह किलो सर्फ, डिलीवरी में मिला आधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ऑनलाइन शॉपिंग में गड़बड़ी, डॉक्टर ने मंगाया छह किलो सर्फ, डिलीवरी में मिला आधा
Sun, 28 Jun 2026 05:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:10 PM IST
सार
जब डिलीवरी बॉय सामान लेकर डॉक्टर के घर पहुँचा, तो ग्रहाक को पैकेट देखकर कुछ शक हुआ। उन्होंने डिलीवरी बॉय की मौजूदगी में ही सामान को चेक किया। जांचने पर पता चला कि 6 किलो के बजाय पैकेट में सिर्फ 3 किलोग्राम ही सर्फ था।
विज्ञापन
छह किलो की जगह निकला तीन किलो सर्फ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन होम डिलीवरी ऐप्स पर सामान कम या गलत आने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला स्वर्णजयंती इलाके का है, जहाँ एक डॉक्टर ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
स्वर्णजयंती निवासी चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने रविवार को क्विक कॉमर्स ऐप से घर के इस्तेमाल के लिए सर्फ (डिटर्जेंट) का ऑर्डर दिया था। उन्होंने 4 + 2 किलोग्राम (कुल 6 किलो) का कॉम्बो पैक बुक किया था।
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय के सामने खुली पोल
जब डिलीवरी बॉय सुरजीत सामान लेकर डॉक्टर के घर पहुँचा, तो डॉ. नीरज को पैकेट देखकर कुछ शक हुआ। उन्होंने डिलीवरी बॉय की मौजूदगी में ही सामान को चेक किया। जांचने पर पता चला कि 6 किलो के बजाय पैकेट में सिर्फ 3 किलोग्राम ही सर्फ था, यानी ऑर्डर से आधा सामान गायब था।
विज्ञापन
शिकायत पर नहीं मिला संतोषजनक जवाब
सामान कम होने पर डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने तुरंत कंपनी के कस्टमर केयर में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जब उन्होंने कंपनी के दिए गए एक संपर्क नंबर पर बात की, तो वहां मौजूद प्रतिनिधि ने कोई सार्थक या संतोषजनक जवाब नहीं दिया।