फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Haj pilgrims will now go Direct to Medina, change in flight after 29 years

अब सीधे मदीना जाएंगे हज यात्री, 29 साल के बाद उड़ान में बदलाव

Sun, 07 Apr 2019 06:20 AM IST
देव कश्यप इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Sun, 07 Apr 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims will now go Direct to Medina, change in flight after 29 years
हज यात्री (फाइल फोटो)

अब हज यात्री केवल मदीना के लिए उड़ान भर सकेंगे। पहले जेद्दा और मदीना के लिए हज यात्री उड़ान भरते थे। 29 साल में यह पहला मौका होगा, जब हज यात्री जेद्दा के लिए उड़ान नहीं भर सकेंगे। यह सुविधा हज कमेटी ऑफ इंडिया ने खत्म कर दी है। हालांकि, हज यात्रियों की वापसी जेद्दा एयरपोर्ट से होगी। अलीगढ़ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट से एहराम नहीं बांधना पड़ेगा। वर्ष 1990 में हवाई जहाज यात्रा शुरू हुई थी।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार हज यात्रियों के एयरपोर्ट में बदलाव कर दिया है। वर्ष 2018 में अलीगढ़ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों की उड़ान दिल्ली एयरपोर्ट से शुरू में मदीना और हज शुरू होने से कुछ दिन पहले जेद्दा के लिए होती थी। मगर, इस बार हज यात्री केवल मदीना के लिए उड़ान भर सकेंगे। जब हज यात्री मदीना से मक्का के लिए रवाना होंगे, तब वह एहराम बांधेंगे। पहले दिल्ली एयरपोर्ट से ही हज यात्री एहराम बांध लेते थे। अब वह अपनी सुविधा के अनुसार कपड़े पहनकर मदीना जा सकते हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 1990 से शुरू हुई हवाई जहाज यात्रा 
रिकॉर्ड के मुताबिक, हज यात्रियों की हवाई यात्रा वर्ष 1990 में शुरू हुई थी। वर्ष 1994 तक पानी के जहाज से हज यात्री हज करने जाते थे। वर्ष 1994  में अंतिम बार पानी के जहाज से कुल चार हजार छह सौ पचास हज यात्री गए थे, जबकि हवाई जहाज से 21 हजार पैतीस हज यात्री गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हज लब्बैक सोसाइटी के सचिव तौफीक अहमद खान ने बताया कि, देश के 10 एयरपोर्ट से हज यात्री सीधे मदीना जाएंगे, जबकि 12 एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए हज यात्री उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed