फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Haj pilgrims can get relief of about 80 thousand rupees in fare

Aligarh News: हज यात्रियों को किराये में करीब 80 हजार रुपये की मिल सकती राहत

Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims can get relief of about 80 thousand rupees in fare
इस बार हज यात्रियों को किराये में करीब 80 हजार रुपये की राहत मिल सकती है। पिछली बार हज यात्रा का किराया करीब चार लाख 15 हजार रुपये था।
विज्ञापन

खुद्दाम-ए-हज समिति के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल समद के मुताबिक, हज यात्रा के किराये में लोगों को करीब 80 हजार रुपये की राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है कितनी राशि कम होगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार अलीगढ़ जिले से 295 हज यात्री हज करने गए थे, जो इस बार तादाद बढ़ सकती है। उन्होंने हज कोटा खत्म होने पर कहा कि इस बारे में भी कोई सटीक जानकारी नहीं आई है। इसलिए इसके बारे में ज्यादा कहना मुनासिब नहीं है।

पैगंबर की बेटी की यौमे पैदाइश पर जश्न
अलीगढ़। पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद मुस्तफा (सअ) की बेटी बीबी फातिमा जेहरा की यौमे पैदाइश पर इमामबाड़ा हकीम तफ्फजुल हुसैन टनटनपाड़ा में जश्न मनाया गया।
मौलाना अहमद रजा ने बीबी फातिमा जेहरा के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानकारी दी। जश्न के बाद लकी ड्रॉ में 20 लोगों को उपहार प्रदान किए गए। इस मौके पर शमीम अख्तर बॉबी, तकी हैदर, हैदर हुसैन, मीजम जैदी, शकील, ताज हुसैन, शिबली, शाहरुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed