फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Haiwatpur contact road will be closed due to the security of defence Corridor

अलीगढ़ः डिफेंस कॉरिडोर की सुरक्षा के चलते बंद किया जाएगा हैवतपुर संपर्क मार्ग

Fri, 23 Jul 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Haiwatpur contact road will be closed due to the security of defence Corridor
खैर तहसील के अंडला में विकसित किए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर परिसर में आड़े आ रहे हैवतपुर संपर्क मार्ग को बंद किया जाएगा। यूपीडा ने यह निर्णय डिफेंस कॉरिडोर की सुरक्षा के चलते लिया है। जिला प्रशासन को ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने इस पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल यह मंथन जारी है कि संपर्क मार्ग को किसी अन्य स्थान से नए सिरे से तैयार किया जाए या फिर अन्य किसी मार्ग से जोड़कर इसे बनाया जाए।
विज्ञापन

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक अंडला में पलवल-अलीगढ़ राजमार्ग के बायीं ओर परियोजना भूमि के मध्य से हैवतपुर संपर्क मार्ग है, जो कि ग्रामीणों का मार्ग है। यह मार्ग यूपीडा के स्वामित्व वाली भूमि पर है। चूंकि डिफेंस कॉरिडोर में रक्षा औद्योगिक इकाइयों द्वारा उत्पादित उपकरण संवेदनशील और गोपनीयता की श्रेणी में आते हैं। इसके चलते भविष्य में इस संपर्क मार्ग को बंद किया जाएगा आवश्यक होगा। स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग की व्यवस्था की जाए। अगर, यह संभव न हो तो नए मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग से कराया जाए। एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि हैवतपुर संपर्क मार्ग का विकल्प तलाशा जा रहा है। जल्द ही इसका परिणाम सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed