फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hair found in food, husband died in fight, wife injured

खाने में निकला बाल, झगड़े में पति की मौत, पत्नी घायल

Sun, 27 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hair found in food, husband died in fight, wife injured
खाने में बाल निकलने को लेकर पति और पत्नी में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई दंपती ने एक-दूसरे पर कैंची और चाकू से हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को जख्मी हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के थाना हर्ष विहार के मोहल्ला मंडोली के 30 वर्षीय शाहरुख का निकाह आठ साल पहले अमीर निशा की खुशनुमा से हुआ था। निकाह के बाद शाहरुख अपनी ससुराल में आकर रहने लगा था और यहीं पर मजदूरी करता था। दोनों की जिंदगी ठीक-ठाक चल रही थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इस बात से घरवालों के साथ-साथ पड़ोसी भी परेशान थे। बताते हैं कि शनिवार को दोनों के बीच खाने में बाल निकलने को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने घर में रखे चाकू और कैंची से एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। चीखपुकार सुनकर जब तक आस-पड़ोस के लोग आते, तब तक दोनों ने एक-दूसरे को जख्मी कर दिया था। घायल अवस्था में पति-पत्नी को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर शाहरुख ने दम तोड़ दिया, जबकि खुशनुमा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि शाहरुख चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। लेकिन अभी तक किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed