फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Had physical relations with a minor on the pretext of marriage

Aligarh News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाए संबंध, बना लिया वीडियो, दे रहा वायरल करने की धमकी

Tue, 14 Nov 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 14 Nov 2023 12:38 AM IST
सार

युवक ने 11वीं की छात्रा से पहले दोस्ती की। दोस्ती प्यार में बदल गई। किशोरी से शादी के वायदे किये। बहाने से किशोरी को होटल में बुलाया और संबंध बनाए। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। अब वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
Had physical relations with a minor on the pretext of marriage
नाबालिग के साथ बनाए संबंध - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खैर थाना क्षेत्र के गांव रंजीतगढ़ी निवासी जूलियस का आना-जाना था। बुआ के गांव की कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक किशोरी से उसने दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली तो युवक ने किशोरी से शादी करने का वायदा किया। युवक 22 मार्च 2023 को किशोरी को कस्बा में एक होटल में लेकर गया। यहां उसके साथ संबंध बनाए और वीडियो बना लिया।

विज्ञापन


इसके बाद युवक ने किशोरी को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने किसी को दोनों के संबंध में कुछ जानकारी दी तो वह वीडियो प्रसारित कर देगा और उसका जीवन बरबाद कर देगा, किसी को नहीं बताया तो कुछ समय बाद शादी कर लेगा। कई बार अलीगढ़ होटल में ले जाकर दैहिक शोषण करता रहा। विगत तीन अक्टूबर को किशोरी का भाई, मां, नाना व अन्य लोग युवक के गांव पहुंचे। यहां पंचायत में तय करके किशोरी को युवक के घर छोड़ आए।
विज्ञापन


किशोरी के भाई का आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसकी बहन के साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की साजिश करने लगे। किशोरी के भाई ने युवक व परिजनों पर आरोप लगाया है कि बहन के साथ शादी न करने और जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण में पाीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही उसके कोर्ट में धारा 164 में बयान दर्ज कराने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed