फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   H. pylori bacteria made me a stomach patient

H.pylori: 45 फीसदी लोगों को पेट का रोगी बना दिया एच.पाइलोरी बैक्टीरिया ने, बच्चे-युवा सबसे ज्यादा चपेट में

Thu, 29 May 2025 04:09 PM IST
चमन शर्मा राहुल श्रोत्रिय, अमर उजाला, अलीगढ़
राहुल श्रोत्रिय, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 04:09 PM IST
सार

एच. पाइलोरी बैक्टीरिया एसिड को बढ़ाकर अल्सर के गठन में योगदान देता है। पेट की सामान्य सुरक्षा को कमजोर बनाता है और हानिकारक पदार्थ बनाता है। यह बैक्टीरिया आम तौर पर लार, उल्टी, मल, दूषित भोजन या गंदे पानी से फैलता है।

विज्ञापन
H. pylori bacteria made me a stomach patient
पेट दर्द - फोटो : Freepik.com

विस्तार

अगर आप भी बाहर के तले-भुने खाद्य पदार्थ, फास्ट फूड या शराब के शौकीन हैं तो इसे बंद कर दीजिए, क्योंकि अलीगढ़ और आसपास के जिलों की 45 फीसदी आबादी हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया से संक्रमित है। यह बैक्टीरिया पेट में रह कर अन्य बीमारियों को भी बढ़ावा देता है। इससे ग्रसित लोग अल्सर, पेट में दर्द, सीने में जलन, आंत में सूजन व अपच जैसी बीमारी से ग्रसित रहते हैं। अगर समस्या लंबे समय से है तो पेट का कैंसर भी हो सकता है।

विज्ञापन


बीते कुछ वर्षों में जिले में एच. पाइलोरी बैक्टीरिया से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बच्चे, युवा, महिलाएं व बुजुर्ग सभी इसकी चपेट में हैं। इसका खुलासा एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों पर हुए अध्ययन में हुआ है। अध्ययन में यह तथ्य भी निकलकर सामने आया कि यह बैक्टीरिया उन लोगों के पेट में ज्यादा पाया गया जो आमतौर पर बाहर का खाना खाते हैं, अधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं या उनके क्षेत्र में पानी की क्वालिटी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

 
इस अध्ययन से जुड़े जेएन मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हैदर हुसैनी ने बताया कि अलीगढ़ को एच. पाइलोरी बैक्टीरिया से ग्रसित उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज में आने वाले अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बुलंदशहर आदि जिलों के सैकड़ों मरीज इससे ग्रसित हैं। अध्ययन के अनुसार इनकी संख्या लगभग 45 फीसदी है। यह बैक्टीरिया पेट की बीमारियों का बड़ा कारण है। इससे पेट की परत में सूजन और जलन होने लगती है। यह पेट के कैंसर का कारण भी बनता है। आधुनिक जीवनशैली और बहुत ज्यादा बाहर का खाना इसकी सबसे बड़ी वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में आ रहे 33 फीसदी मामले 

जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 33 फीसदी ऐसे मरीज पहुंचते हैं, जो पेट की बीमारी से ग्रसित होते हैं। इनमें ज्यादातर एच. पाइलोरी बैक्टीरिया से पीड़ित होते हैं। बीते कुछ वर्षों में इनकी संख्या में वृद्धि हुई है।

पेट में लंबे समय तक रहता है बैक्टीरिया 
एच.पाइलोरी एक ऐसा बैक्टीरिया है, जो पेट में आसानी से लंबे समय तक रह सकता है। अंदर ही अंदर विकास कर सकता है। यदि काफी दिनों तक पेट के अंदर बना रहा तो पेट के कैंसर का कारण बनता है। यह ज्यादातर अशुद्ध खाना, खासकर बाहर का खाना खाने से होता है।

इन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत 
यदि आपके परिवार में पेट का कैंसर अनुवांशिक है तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। उल्टी-दस्त से ग्रसित लोगों के संपर्क में आने से भी यह बीमारी हो सकती है।

क्या होता है एच. पाइलोरी

एच. पाइलोरी बैक्टीरिया एसिड को बढ़ाकर अल्सर के गठन में योगदान देता है। पेट की सामान्य सुरक्षा को कमजोर बनाता है और हानिकारक पदार्थ बनाता है। यह बैक्टीरिया आम तौर पर लार, उल्टी, मल, दूषित भोजन या गंदे पानी से फैलता है। अभी इस पर विस्तृत अध्ययन जारी है।

लक्षण
  • मतली और उल्टी
  • अपच
  • डकार
  • भूख में कमी
  • सीने में जलन
  • पेट में दर्द
बचाव 
  • संतुलित खान-पान रखें
  • बाहर का खाना न खाएं
  • मिर्च-मसाला कम खाएं
  • शराब का सेवन न करें
  • बिना हाथ धोएं खाना न खाएं न बनाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed