फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gym and swimming pool constructed by encroaching upon the basement parking area.

Aligarh News: बेसमेंट पार्किंग पर कब्जा कर बना दिए जिम और स्विमिंग पूल

Sun, 28 Jun 2026 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gym and swimming pool constructed by encroaching upon the basement parking area.
एटा बाईपास ​स्थित लाविस्टा सोसाइटी। संवाद - फोटो : Samvad
शहर की दो प्रमुख सोसाइटियों, लाविस्टा हाइट्स और गैलेक्सी टावर, में बिल्डरों की मनमानी से निवासी आक्रोशित हैं। निवासियों ने बिल्डरों पर अवैध निर्माण और मूलभूत सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया है। उन्होंने अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) और यूपी रेरा से शिकायत की है।
विज्ञापन

लाविस्टा हाइट्स के निवासियों का आरोप है कि बिल्डर वीपी इन्फ्राटैक ने बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के नियमों का उल्लंघन किया है। बिल्डर ने बेसमेंट पार्किंग पर कब्जा कर जिम और स्विमिंग पूल बना दिया है। टावर की छत और गैलरी जैसी साझा जगहों पर भी अवैध निर्माण किया गया है। इससे वाहन खड़े करने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

एक नई बिल्डिंग बिना फायर एनओसी और स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट के बन रही है। निवासियों को पजेशन लेटर और अन्य कानूनी दस्तावेज भी नहीं दिए गए हैं। बिल्डर ने एक अवैध रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन कर मेंटेनेंस भी वसूला है। शिकायतकर्ता सुधा चौधरी समेत कई लोगों ने एडीए और रेरा को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीए का नोटिस और निवासियों की चेतावनी
एडीए ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद बिल्डर को 13 जून 2026 तक का नोटिस दिया था। निवासियों का कहना है कि नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण जारी है और कोई कार्रवाई नहीं हुई। चंद्रशेखर शर्मा और अन्य निवासियों ने बिल्डर को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अवैध निर्माण नहीं रुका तो वे रेरा कोर्ट और उपभोक्ता फोरम जाएंगे। बिल्डर विक्रम सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है।


गैलेक्सी टावर में भी समस्याएं
रामघाट सड़क स्थित गैलेक्सी टावर अपार्टमेंट के निवासियों ने भी बिल्डर की लापरवाही पर रोष जताया है। उनका आरोप है कि कैंपस में अवैध निर्माण हो रहा है और कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है। दो में से एक लिफ्ट मानकविहीन है और फायर सेफ्टी के इंतजाम भी गायब हैं। संदीप अग्रवाल और अन्य निवासियों ने कानूनी व लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी दी है। एडीए उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने लाविस्टा सोसाइटी मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed