{"_id":"5ff4c3cb8ebc3e32eb6f6f99","slug":"gyanchandr-become-president-suleman-become-head-minister-city-office-news-ali252950214","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानचंद्र अध्यक्ष एवं सुलेमान महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानचंद्र अध्यक्ष एवं सुलेमान महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के निर्विरोध निर्वाचित महानगर अध्यक्ष ज्ञानचंद वार्ष्णे?
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष एवं हाजी सुलेमान महामंत्री निर्वाचित हो गए हैं। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का चुनाव 12 जनवरी को था। मंगलवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। मुख्य चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश मास्टर ने बताया कि ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय, सुरेश पेठेवाले एवं हाजी असलम अध्यक्ष पद के दावेदार थे।
सुरेश पेठेवाले एवं हाजी असलम ने ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय के समर्थन में नाम वापस ले लिया। इसकी वजह से ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गए हैं। वार्ष्णेय सातवीं बार व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने हैं। इसी तरह महामंत्री पद पर हाजी सुलेमान, अनूप गुप्ता, मुकेश स्टील, विशाल भगत एवं विजय गुप्ता ने दावेदारी की थी।
हाजी सुलेमान के समर्थन में अन्य सभी दावेदारों द्वारा नाम वापस ले लिया गया। हाजी सुलेमान को निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माला पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी विनोद आरवी, हरिबाबू गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता आदि मौजूद थे।