फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gun fired over seat dispute in library

Aligarh News: लाइब्रेरी में सीट को लेकर विवाद, तमंचे से फायर, तीन गिरफ्तार कर भेजे जेल

Mon, 22 Apr 2024 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 22 Apr 2024 02:27 AM IST
सार

लाइब्रेरी में सीट पर बैठने को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए। आरोपियों ने वहां मारपीट की, साथ तमंचे से फायर किया और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Gun fired over seat dispute in library
आरोपी जेल भेजे - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कस्बे के शांतिपुरम कॉलोनी स्थित एक लाइब्रेरी में सीट के लिए छात्रों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने पिटाई करते हुए तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा, जिन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


देवेश पुत्र चरन सिंह के अनुसार उनका चचेरा भाई वीरू लाइब्रेरी में पढ़ने जाता है। गांव टमोटिया निवासी बाबी पुत्र रामनरायन भी वहां पर पढ़ने आता है। दोनों के बीच सीट पर बैठने को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। 20 अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे बाबी अपने साथ गांव के पुष्पेंद्र फौजी पुत्र श्याम सिंह, सोनू व मोनू पुत्रगण भूरी सिंह, रविंद्र सहित आठ-दस अज्ञात युवकों को लेकर उनके घर पर आ गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उनके भाई को पीटने के साथ तमंचे से फायर किया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अतिरिक्त निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया व एसआई संदीप कुमार ने आरोपी बाबी, सोनू और मोनू को पकड़ लिया। तीनों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed