{"_id":"cf589977c8c72b4f292c2d1a64132999","slug":"gukshi-stealing-cows-villagers-outrage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय की चोरी कर गौकशी, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय की चोरी कर गौकशी, ग्रामीणों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो/जलाली।
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आये दिन हो रही गौकशी की घटनाओं को लेकर एक ओर जहां हिंदूवादियों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं दूसरी ओर चुनावों में लगी ड्यूटी का हवाला देकर पुलिस भी अपनी मजबूरी जाहिर कर रही है।
लेकिन इस सब के बीच गौकशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि बीती रात कस्बा क्षेत्र के खिटकारी का खेड़ा गांव से एक बजरंग दल के कार्यकर्ता की गाय चोरी कर ले गए और गाय को काटने के बाद उसके अवशेष बंबा में फेंक दिए।
खिटकारी का खेड़ा गांव के दुष्यंत पुत्र जगदीश के घेर से गौकशों ने एक गाय खोल ली और उसे रहसूपुर के पास ले जाकर आम के बाग में काट डाला साथ ही उसके अवशेषों को पास के बंबे में फेंक दिया।
विज्ञापन
तड़के सुबह जब दुष्यंत पशुओं को चारा डालने उठा तो गाय गायब मिली, जिसकी सूचना उसने थाने जाकर लिखित रूप में दी, साथ ही बजरंगदल का सदस्य होने के नाते दुष्यंत ने रामकुमार आर्य व सभी कार्यकर्ताओं के साथ गाय की खोजबीन शुरू कर दी।
खेतों में बने गाय और आदमियों के पैरों के निशान का पीछा करते हुए ये लोग रहसूरपुर बंबा के पास आम के बाग में पहुंच गए, जहां गाय के खून और कुछ अवशेष दिखाई दिए, जब कुछ लोगों ने बंबे में तलाशी ली तो, वहां से गाय का पांच माह का बछड़ा व अन्य अवशेष बरामद हुए।
जिन्हें देखकर दुष्यंत ने उसकी शिनाख्त अपनी गाय के रूप में की। सूचना मिलने पर सीओ अतरौली सोमदत्त शर्मा और एसओ हरदुआगंज रामकुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए और लोगों को शांत किया।
इस मामले में दुष्यंत ने अज्ञात में मुकद्दमा दर्ज कराया है। रामकुमार गुप्ता एसओ हरदुआगंज ने बताया कि वादी की ओर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले का खुलासा कर जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा।