फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Guest house, marriage hall acquired... now where to marry daughter

विधानसभा चुनाव 2022 : गेस्ट हाउस, मैरिज हॉल अधिगृहीत...अब कहां करें बेटी की शादी

Tue, 01 Feb 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Guest house, marriage hall acquired... now where to marry daughter
विधानसभा चुनाव शादी वाले घरों के लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। दरअसल, दस फरवरी को होने वाले मतदान के लिए बाहरी जनपदों से आ रही फोर्स के लिए महानगर के होटल, गेस्ट हाउस एवं मैरिज हॉल अधिग्रहीत कर लिए गए हैं। इससे शादी वाले घरों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। संचालकों ने बुकिंग रद्द कर पल्ला झाड़ लिया है। ऐसे में शादी वाले घरों के सामने समस्या खड़ी हो गई है कि वे अपनी बेटी अथवा बेटे की शादी कहां करें।
विज्ञापन

विक्रम कॉलोनी निवासी महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके पति का काफी समय पहले देहांत हो गया था। बेटी की 7 फरवरी को शादी है। तीन माह पहले क्वारसी स्थित मैरिज हॉल बुक कराया था। अब पता चला है कि वह चुनाव में आने वाली फोर्स के लिए अधिग्रहीत कर लिया गया है। कार्ड बंट चुके हैं। सारे नाते रिश्तेदारों को बुलावा भेजा जा चुका है। चिंता सता रही है कि बेटी की शादी कैसे होगी। स्वर्ण जयंती नगर निवासी एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी की नौ फरवरी को रामघाट रोड स्थित मैरिज होम में शादी है। अब पुलिस ने इसे अधिग्रहीत कर लिया है। एक तो कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से पहले ही कम मेहमान बुलाए थे, अब कहीं भी शादी के लिए जगह न मिलने से परेशान हूं कि आखिर शादी कैसे होगी। मैरिज होम संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हमने जिन लोगाें का एडवांस लिया था, उसे वापस कर दिया है। ऐसे में हम कर भी क्या सकते हैं।
विज्ञापन

लोगों को बेवजह परेशान न करें पुलिसकर्मी : सांसद
अलीगढ़। चुनाव ड्यूटी में बाहर से आ रहे पुलिसकर्मियों को ठहराने के लिए कुछ बैंक्वेट हॉल को खाली कराया जा रहा है।
सांसद सतीश गौतम ने बताया कि उनके पास कई लोग आए थे। 6-7 फरवरी को शादी है और बैंक्वेट हॉल पहले से बुक हैं। पुलिसकर्मी नोटिस देकर बैंक्वेट हॉल खाली करा रहे हैं। पीड़ित परिवार से जुड़े लोग कह रहे हैं कि अब वह शादी कहां जाकर करें। उन्होंने कहा कि जो बैंक्वेट हॉल पहले से बुक हैं, उसे खाली कराना उचित नहीं है। पुलिस अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed