{"_id":"618d6590260db36f6a4860a9","slug":"gt-road-is-the-soft-target-of-the-robbers-city-office-news-ali2779255162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामू-भांजा मिलकर कर रहे थे टैक्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामू-भांजा मिलकर कर रहे थे टैक्स चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनीगेट थाना क्षेत्र स्थित झम्मनलाल ऑयल मिल कंपाउंड में एसबीआई की टीम ने छापा मारकर ट्रांसपोर्टर के यहां करीब दस लाख रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है। काफी मात्रा में बिना कागज के हार्डवेयर, साड़ी एवं अन्य सामान पाए गए हैं, जिसे सीज कर दिया गया है।
झम्मनलाल ऑयल मिल कंपाउंड में अहमदाबाद गोल्डन ट्रांसपोर्ट सर्विस है। वाणिज्य विभाग के एसआईबी के अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि बिना बिल-बिल्टी के माल भेजा और लाया जा रहा है, जो माल पंजाब भेजा जाता है, उसमें न्यू पंजाब कार्गों की बिल्टी लगाते हैं। गुजरात जाने वाले माल में अहमदाबाद गोल्डन ट्रांसपोर्ट सर्विस की बिल्टी लगती है। दोनों ट्रांसपोर्टर रिश्ते में मामू-भांजा है। एसबीआई टीम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को छापेमारी कर ट्रांसपोर्टरों के यहां से 121 नग बिना कागजों का माल बरामद किया है। इसमें साढ़े तीन टन हार्डवेयर (डोर लॉक, हैंडिल और ताला आदि), 18 नग साड़ी और 25 नग मिक्स माल हैं। एसबीआई के डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह ने बताया कि करीब दस लाख टैक्स चोरी का मामला है। कुछ कागज भी सीज किए गए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर आदित्ये मिश्रा, रंजीत रमण, सीटीओ अजमल खान, नीरज कुमार, सुधीर वार्ष्णेय, अजय कायस्थ, राजीव कुमार शामिल थे।