फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GST team raided six transport companies

Raid: जीएसटी टीम ने छह ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर मारा छापा, 50 लाख का माल और दस्तावेज सीज

Sat, 21 Jun 2025 05:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 05:45 PM IST
सार

टीम ने अलीगढ़ में हड्डी गोदाम स्थित कमेला रोड, सराय सुल्तानी, चरखवालान, ऊपर कोट, तुर्कमान गेट और ईदगाह रोड डबल टंकी पर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 50 लाख रुपये के अघोषित माल के साथ संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए।

विज्ञापन
GST team raided six transport companies
छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की चार जिलों की टीमों ने 19 जून रात अलीगढ़ शहर में छह ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर छापा मारा। इस दौरान बिना बिल ढोया जा रहा 50 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन


यह कार्रवाई रात 11 बजे शुरू हुई, 20 जून तड़के तीन बजे तक चली, जिसमें अलीगढ़ के साथ-साथ एटा, हाथरस और मथुरा के जीएसटी अधिकारियों की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीमें शामिल थीं।
विज्ञापन


बिना बिल माल ढुलाई की मिल रही थी सूचना
जीएसटी की एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 अनुपमा गोयल को लगातार सूचना मिल रही थी कि उनके जोन की कुछ ट्रांसपोर्ट कंपनियां बिना बिल या घोषणा के माल की ढुलाई कर रही हैं, उसे गोदामों तक पहुंचा रही हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की संयुक्त आयुक्त रेनू कुमारी को विस्तृत कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर मारा छापा 

टीम ने अलीगढ़ में हड्डी गोदाम स्थित कमेला रोड, सराय सुल्तानी, चरखवालान, ऊपर कोट, तुर्कमान गेट और ईदगाह रोड डबल टंकी पर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 50 लाख रुपये के अघोषित माल के साथ संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए।

सहायक आयुक्त डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। ट्रांसपोर्ट कंपनियों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। इस पूरे अभियान में डिप्टी कमिश्नर एसआईबी नीरज प्रकाश और चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed