फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GST raid on Krishna Metal, goods worth 40 lakh seized

Aligarh News: कृष्णा मेटल पर जीएसटी का छापा, 40 लाख का माल सीज कर थमाया नोटिस

Thu, 02 Mar 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 02 Mar 2023 01:28 AM IST
सार

कृष्णा मेटल पर छापा मारा। यहां बड़े पैमाने पर बिना प्रपत्रों के कच्चा माल मिला, जिसको सील किया गया। प्राथमिक जांच में 40 लाख का माल सीज किया है।

विज्ञापन
GST raid on Krishna Metal, goods worth 40 lakh seized
raid

विस्तार

वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी की टीम ने अलीगढ़ के तालानगरी में मेटल इंगट बनाने वाली फर्म कृष्णा मेटल पर बुधवार को छापा मारा। यहां जांच में मिली कमियों के आधार पर करीब 40 लाख से अधिक का माल सीज किया है। साथ में गलत तरीके से आईटीसी का रिफंड लेने का मामला भी उजागर हुआ है। इस आधार पर फर्म संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक आरएन शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर एसआईबी ग्रेड दो यूपी सिंह के निर्देश पर डीसी एसआईबी आरके सिंह ने तालानगरी में फर्म की जांच की। यहां बड़े पैमाने पर बिना प्रपत्रों के कच्चा माल मिला, जिसको सील किया गया। प्राथमिक जांच में 40 लाख का माल सीज किया है। साथ में गलत तरीके से लाखों की आईटीसी का रिफंड भी इसमें मिला है।
विज्ञापन


इस विषय मे आरके सिंह ने बताया कि कम टर्न ओवर वाले डेटा एनालसिस के आधार पर लगातार फर्मों की जांच चल रही है। इसी आधार पर कृष्णा मेटल की जांच हुई है। 40 लाख रुपये का माल सीज कर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed