फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Growing resentment among passengers due to train cancellations

Aligarh News: ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों में बढ़ रहा आक्रोश

Sun, 26 Jul 2026 02:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Growing resentment among passengers due to train cancellations
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद 
अलीगढ़-दिल्ली रेल ट्रैक पर लगातार पांचवें दिन पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यात्री योगेश शर्मा, सुमित कुमार, राकेश कुमार, वीरेश शर्मा, आसिफ ने बताया कि स्टेशन पहुंचने या यात्रा की तैयारी पूरी करने के बाद ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिल रही है। इससे पूरी यात्रा योजना प्रभावित हो जाती है।
विज्ञापन


दिल्ली में जंतर-मंतर पर चले आ रहे प्रदर्शन से दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक प्रभावित है। खासकर अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सभी आठ ईएमयू पैसेंजर ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। हालांकि रेलवे दावा कर रहा है कि मंगलवार को साहिबाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने से परिचालन दबाव के कारण ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को भी अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 64168 आगरा-गाजियाबाद ईएमयू, 64151 अलीगढ़-दिल्ली मेमू, 64107 दनकौर-दिल्ली ईएमयू, 64585 हाथरस किला-हाथरस जंक्शन मेमू, 64102 दिल्ली-अलीगढ़ मेमू और 64113 खुर्जा-गाजियाबाद ईएमयू समेत आठ ट्रेनें रद्द रहीं। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि साहिबाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने से परिचालन दबाव के कारण ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed