फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Groom's slap echoed in marriage, bride denied to marry

अलीगढ़ः शादी में दूल्हे के थप्पड़ की गूंज, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Sat, 11 Dec 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Groom's slap echoed in marriage, bride denied to marry
क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्र नगर स्थित एक मैरिज होम में बराती व घराती शादी की मस्ती में झूम रहे थे। तभी खाने के दौरान नशे में धुत्त दूल्हे ने दुल्हन को एक थप्पड़ जड़ डाला। दूल्हे की इस हरकत से वहां बखेड़ा खड़ा हो गया। गुस्से से तमतमाई दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसको लेकर दुल्हन की मान-मनौब्बल के साथ ही घंटों पंचायत भी चली, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। उधर, बरातियों को घरातियों के बंधक बना लेने की खबर पर पुलिस की भी एंट्री हो गई। फिर भी बात न बनी तो आखिरकार दोनों पक्षों के बीच आपसी लेन-देन को लेकर समझौता हो गया और बरात बिना दुल्हन के ही बैैरंग लौट गई।
विज्ञापन

हुआ यूं कि मुरादाबाद के मिल्क क्षेत्र से बृहस्पतिवार को क्वार्सी क्षेत्र के बेगमबाग निवासी युवती की बरात आयी थी। शादी समारोह इलाके के सुरेंद्र नगर स्थित एक मैरिज होम में था। यहां बरातियों का स्वागत धूमधाम के साथ किया गया। बरात चढ़त के दौरान एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेंजटिव दूल्हा नशे में दिखाई पड़ा। किसी तरह दोनों पक्षों ने मामले को संभाला। दूल्हा द्वाराचार की रस्म के लिए पहुंचा तो उसने युवती के परिजनों के सामने पहले दहेज में कार की अचानक मांग रख दी। यहां भी किसी तरह बात को बिगड़ने से संभाल लिया गया। स्टेज पर जयमाला का प्रोग्राम शुरू हुआ तो एक युवक ने दुल्हन के साथ जैसे ही फोटो खिंचवाया दूल्हा विफर गया और नाराजगी जताने लगा। दुल्हन ने बताया कि युवक उसका चचेरा भाई है। किसी तरह यहां भी प्रोग्राम शांति से निपट गया। फिर खाने के दौरान दूल्हा, दुल्हन से झगड़ बैठा। इसी बीच उसने दुल्हन को थप्पड़ जड़ डाला। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। गुस्से से लाल-पीली हुई दुल्हन ने भी साफ कह दिया कि नशेबाज दूल्हे से किसी कीमत पर शादी कर अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करेगी। दुल्हन के एलान के बाद शादी समारोह की खुशियों में विघ्न पड़ गया। दोनों पक्षों के लोग रूठी दुल्हन को मनाने के लिए जुट गए। तमाम प्रयासों के बाद भी उसे मनाया नहीं जा सका। घंटों पंचायत भी चली, लेकिन कोई हल न निकल सका। किसी से पुलिस को बरातियों को बंधक बना लेने की खबर मिली तो फोर्स मौके पर पहुंच गई। पूर्व मेयर व भाजपा नेता शकुंतला भारती ने भी दोनों पक्षों को फोन पर समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पक्ष बात मानने को तैयार न हुआ। आखिर में तय हुआ कि शादी को लेकर दोनों पक्षों के बीच जो भी लेन-देन हुआ है एक-दूसरे को वापस कर दें। तय खर्चा व सामान की वापसी के बाद दोनों में समझौता हो गया और बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले में बिना किसी कार्रवाई के दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed