{"_id":"6a9310d3230227924201578b","slug":"groom-refused-to-take-wedding-procession-for-sake-of-a-bike-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी लगी रह गई: बाइक के लिए दूल्हे ने बरात ले जाने से किया इन्कार, सदमे से दुल्हन की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी लगी रह गई: बाइक के लिए दूल्हे ने बरात ले जाने से किया इन्कार, सदमे से दुल्हन की तबीयत बिगड़ी
Sat, 29 Aug 2026 10:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:34 PM IST
सार
दुल्हन के पिता का कहना है कि वह पेशे से मजदूर हैं। अपनी ओर से शादी की पूरी तैयारियां की थीं। दूल्हा सलमान और उसके परिजन दहेज में एक बाइक की मांग पर अड़े हुए थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण असमर्थता जताने पर बरात लेकर आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
हाथ में सजी मेहंदी, दूल्हा सलमान
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी बरौली रोड इलाके में दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण ऐन वक्त पर लालची दूल्हे ने बरात ले जाने से इन्कार कर दिया। यह सुनकर मेहंदी रचाए बैठी दुल्हन की सदमे से अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों पक्ष इलाका पुलिस के पास पहुंचे। क्वार्सी थाना पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
शाहजमाल निवासी सलमान का निकाह नगला पटवारी निवासी बल्लू खां छोटू की पुत्री तराना के साथ तय हुआ था। 29 अगस्त को बरात आनी थी। दिन में ही निकाह की रस्में पूरी होनी थीं। दुल्हन पक्ष के घर सभी रिश्तेदार इकट्ठा हो चुके थे। घर वाले बरात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे।
विज्ञापन
दुल्हन के पिता का कहना है कि वह पेशे से मजदूर हैं। अपनी ओर से शादी की पूरी तैयारियां की थीं। दूल्हा सलमान और उसके परिजन दहेज में एक बाइक की मांग पर अड़े हुए थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण असमर्थता जताने पर बरात लेकर आने से मना कर दिया। जब दुल्हन को पता चला कि बरात नहीं आ रही तो अपमान और सदसे से उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों में दूल्हे पक्ष के खिलाफ भारी गुस्सा है। बिचौलिया गुड्डी और पीड़ित परिजनों ने दूल्हा पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर बुलाकर समझाया जा रहा है। आपस में कुछ गलतफहमी हो गई थी। कोशिश रहेगी कि किसी का घर बसने से पहले न उजड़े।