फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Grand welcome to BJP MLAs by lifting them in their lap

अलीगढ़ : गोद में उठाकर भाजपा विधायकों का किया भव्य स्वागत

Fri, 11 Mar 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome to BJP MLAs by lifting them in their lap
धनीपुर मंडी के बाहर भाजपा की जीत पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
चुनाव जीतने के बाद जब भाजपा विधायक एक-एक करके धनीपुर मंडी से बाहर निकले तो भीड़ ने गोद में उठाकर नारे लगाए। फूलों की माला पहनाते हुए भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही गुलाल के साथ होली खेलकर हर्ष भी जाहिर किया। इससे पहले दोपहर तीन बजे से धनीपुर मंडी के बाहर भाजपा समर्थक एकत्रित होने लगे थे। देर शाम तक आखिरी नवनिर्वाचित विधायक के स्वागत के लिए उनके समर्थक मंडी के बाहर ही डटे रहे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से अधिकांश सीटों पर भाजपा की बढ़त बनना प्रारंभ हुई तो नारेबाजी करते हुए समर्थक धनीपुर मंडी के बाहर इकट्ठा होने लगे। जीटी रोड से किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में लोग गली-मोहल्लों से घूमते हुए धनीपुर मंडी के बाहर पहुंचे। यहां विभिन्न समर्थक गाड़ियों पर साउंड बजाकर नाचते नजर आए। रंग गुलाल उड़ाते हुए लोग भाजपा का झंडा फहरा रहे थे। शाम पांज बजे तक स्थिति सार्वजनिक हुई तो लोग धनीपुर मंडी के दो नंबर गेट पर नवनिर्वाचित विधायकों के स्वागत के लिए पहुंच गए। यहां घंटों के इंतजार के बाद सबसे पहले जयवीर सिंह अपनी गाड़ी से निकले। यहां लोगों ने उन्हें घेरकर नारेबाजी की और जीत की खुशी जाहिर की। फूल माला पहनाकर गुलाल लगाया और स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान जयवीर सिंह के पुत्र अभिमन्यु प्रताप सिंह का भी लोगों ने जमकर स्वागत किया। इसके बाद अनिल पाराशर और राजकुमार सहयोगी बाहर आए तो समर्थकों ने उन्हें गोद में उठाकर बाहर लेकर आए। लोगों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद रवेंद्र पाल सिंह, संदीप सिंह, मुक्ता राजा, संजीव राजा और अनूप प्रधान का भी लोगों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हुई आतिशबाजी, जगह जगह स्वागत
- धनीपुर मंडी के बाद सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशी शहर की ओर पहुंचे तो लोगों ने जगह जगह रोककर फूलमाला और गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान जगह जगह आतिशबाजी भी की गई।
समर्थकों में हुई मारपीट
- शाम पांच बजे के लगभग धनीपुर मंडी के बाहर किन्हीं दो समर्थकों में आपस में मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस और भीड़ के पहुंचने से पहले दोनों रवाना हो गए थे।
पुलिस ने सपा-भाजपा समर्थकों को सड़क से हटाया
- दोपहर तीन बजे के लगभग सपा-भाजपा समर्थक धनीपुर मंडी के बाहर आकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान पुलिसफोर्स ने दोनों पार्टियों के समर्थकों को सड़क गेस्टहाउस में जाने के लिए कहा। कई लोग नहीं माने तो हड़काते हुए सभी को सड़क से हटाया गया।
न्यूज चैनल देखने के लिए लगाई गईं एलईडी
- ठा. श्योराज सिंह के आवास और कलावती पैलेस में भाजपा समर्थकों के बैठने और आराम करने की व्यवस्था थी। दोनों स्थानों पर न्यूज चैनल देखने के लिए बड़ी बड़ी एलईडी लगाई गई थीं। ठा. श्योराज सिंह के यहां सांसद सतीश गौतम, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, श्योराज सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, देवराज सिंह, विजय सिंह पप्पू आदि प्रमुख रूप से बैठे थे।

खुशी से झूम उठे भाजयुमो कार्यकर्ता
- भाजपा की जीत के रुझान देखने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। धनीपुर मंडी के बाहर सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और ढोल नगाड़ों पर जमकर डांस किया। इस दौरान योगी-मोदी के नारे लगाते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि जनता की जीत हुई है। तुष्टीकरण की राजनीति को जनता ने स्वीकारने से मना कर दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि मोदी-योगी और भाजपा सरकार सर्व समाज के विकास के लिए काम कर रही है। तभी लोगों ने फिर से सरकार को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed