फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Grand show of Abha became champion in Pro Kabaddi League

प्रो कबड्डी लीग में आभा का ग्रांड शो बना चैंपियन

Fri, 04 Nov 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Grand show of Abha became champion in Pro Kabaddi League
अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग में खेलते महेश्वरी क्रिएटिव क्लब और अक्रूर सेना के खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग के फाइनल मेें आभा ग्रांड के खिलाड़ी अपने खेल का ग्रांड शो दिखाकर प्रो कबड्डी लीग-2 के चैंपियन बन गए। लीग की उप विजेता अक्रूर सेना रही, जबकि सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम का खिताब माहेश्वरी क्रिएटिव्स को मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसवी कॉलेज के क्रीड़ा हॉल में मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के बैनरतले प्रो कबड्डी लीग का फाइनल आभा ग्रांड व अक्रूर सेना के बीच खेला गया। आभा ग्रांड के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल दिखाकर अपना वर्चस्व कायम रखा। रेडर और डिफेंडर के आगे सेना के डिफेंडर और रेडर कमजोर नजर आए। इस बिखराव का पूरा फायदा ग्रांड के खिलाड़ियों ने उठाया। ग्रांड ने सेना को हरा दिया। पूरी टीम के खिलाड़ियों को आभा ग्रुप ऑफ होटल के मालिक अखिल गुप्ता ने योग्यता अनुसार नौकरी देने का एलान किया। इससे पहले सेमीफाइनल में आभा ग्रांड ने माहेश्वरी क्रिएटिव्स को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल में माहेश्वरी क्रिएटिव्स को भी अक्रूर सेना से हार का सामना करना पड़ा। विजेता टीम को आयोजक सुमित सराफ ने 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का इनाम दिया। खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान किए गए। संजय माहेश्वरी ने माहेश्वरी क्रिएटिव्स के खिलाड़ियों को 11 हजार रुपये का इनाम दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने सुमित सराफ को एसोसिएशन का एसोसिएट उपाध्यक्ष और संजय माहेश्वरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
आयोजक सुमित सराफ, संजय माहेश्वरी, मजहर उल कमर, मोहम्मद अली, मनीष मोहता, दीपक माहेश्वरी, विवेक शर्मा, रितेश भूतड़ा, प्रवीण माहेश्वरी, राज सक्सेना आदि।
इन्होंने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
आभा ग्रांड और माहेश्वरी क्रिएटिव्स के बीच में पूर्व विधायक व हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कोल विधायक अनिल पाराशर व पूर्व विधायक संजीव राजा ने सेमीफाइनल में खेलने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफरी के निर्णय पर विवाद, कबड्डी मैट पर समर्थक
अलीगढ़। अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग का सेमीफाइनल अक्रूर सेना और माहेश्वरी क्रिएटिव्स के बीच चल रहा था। पहले हाफ में 12-4 अंक से माहेश्वरी क्रिएटिव्स से आगे चल रही थी। इसी बीच अक्रूर सेना के रेडर के अंक अर्जित करने के रेफरी के निर्णय को लेकर विवाद हो गया। सेना के समर्थक कबड्डी मैट पर आ गए। उनकी रेफरी से नोकझोंक भी हुई। सेना के रेडर का रिव्यू भी लिया गया। हालांकि, सेना को रिव्यू गंवाना पड़ा। करीब 15 मिनट तक खेल बाधित रहा।
अंक तालिका
स्थान टीम
1 आभा ग्रांड
2 अक्रूर सेना
3 माहेश्वरी क्रिएटिव्स
4 लिंक योद्धा
5 सांगवान सिटी
6 आरजी वारियर्स
7 महाकाल बिल्डर्स
8 पावना ग्लेडिटर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed