फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gram Panchayat-wise meetings were held for peaceful voting

शांतिपूर्ण मतदान के लिए ग्राम पंचायतवार बैठकें कीं

Sat, 24 Apr 2021 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat-wise meetings were held for peaceful voting
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने दौड़ लगाई। एसडीएम कोल रंजीत सिंह व एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने ब्लाक जवां के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रधान प्रत्याशी एवं बीडीसी प्रत्याशियों के साथ की बैठक की। सीओ तृतीय भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी हाल में मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी की कोशिश न की जाए। मतदाताओं को लालच न दें। अगर, कोई प्रत्याशी ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्याशियों से कहा गया कि शराब, गिफ्ट, साड़ी आदि का वितरण नहीं होगा, भोज नहीं किया जाएगा। सभी प्रत्याशी प्रचार के दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराएंगे। यदि किसी भी प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जाएगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एसडीएम कोल ने सीओ अतरौली के साथ हरदुआगंज थाना के अंतर्गत आने वाले सपेरा भानपुर व किडारा ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। एसडीएम कोल ने सभी प्रत्याशियों को चेतावनी दी कि प्रत्याशी प्रचार के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन कराएंगे।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम इगलास ने ब्लॉक गोंडा अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम प्रधान प्रत्याशी एवं बीडीसी प्रत्याशियों के साथ बैठक की। एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जाएगा। इनके अलावा अन्य अधिकारियों ने ब्लॉक व ग्राम पंचायत वार निरीक्षण न बैठकें की। जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रत्याशियों के लोभ लालच में न आएं। किसी भी प्रकार का आर्थिक लालच दिया जाता है तो तत्काल प्रभाव से इसकी शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed