{"_id":"6a0e25ea231fac16790a7be3","slug":"grace-fighters-and-titans-won-the-matches-aligarh-news-c-2-gur1004-978033-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ग्रेस फाइटर्स और टाइटंस ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ग्रेस फाइटर्स और टाइटंस ने जीते मैच
विज्ञापन
ग्रेस फाइटर्स की टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। स्रोत स्वयं
सासनी गेट स्थित महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर बुधवार को ग्रेस ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन दो मैच खेले गए। ग्रेस फाइटर्स ने ग्रेस राइडर्स को और ग्रेस टाइटंस ने ग्रेस स्ट्राइकर्स को शिकस्त दी।
पहले मैच में ग्रेस राइडर्स की टीम 14 ओवर में मात्र 69 रनों पर ऑल आउट हो गई। जितेंद्र ने 41 रन बनाए। ग्रेस फाइटर्स की तरफ से राघव वार्ष्णेय ने चार, सनी यादव और अचिंत्य कुमार ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइटर्स की टीम ने 11 ओवर में पांच विकेट पर 70 रन बनाकर जीत हासिल की। अभिषेक कुमार ने 34 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच राघव वार्ष्णेय रहे।
दूसरे मैच में ग्रेस टाइटंस ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। अनुराग शर्मा ने 95 रनों की पारी खेली। ग्रेस स्ट्राइकर्स की तरफ से भास्कर बघेल, अनुराग वर्मा ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रेस स्ट्राइकर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट 142 रन ही बना सकी। कार्तिक ने 39, भास्कर ने 16 रन बनाए। ग्रेस टाइटंस के नीरज कुमार ने तीन, भव्य शर्मा ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अनुराग शर्मा रहे। इस अवसर पर नरेश कुमार और लक्ष्मण राजपूत ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।