{"_id":"617a765501342040cd4da0e7","slug":"govt-employees-protest-outside-dm-office-with-their-9-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पुरानी पेंशन बहाली समेत 9 मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक दिवसीय प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: पुरानी पेंशन बहाली समेत 9 मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक दिवसीय प्रदर्शन
Thu, 28 Oct 2021 03:37 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 28 Oct 2021 03:37 PM IST
सार
संघ के संरक्षक व पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने बताया कि वर्तमान समय में कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनरों का सरकार द्वारा उत्पीड़न हो रहा है, आज कर्मचारियों पदाधिकारियों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कलेक्ट्रेट पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के तत्वाधान में पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग सहित 9 मांगों को लेकर एक दिन का धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं माने जाने तक कर्मचारी संघर्षरत रहेंगे।
संघ के संरक्षक व पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने बताया कि वर्तमान समय में कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनरों का सरकार द्वारा उत्पीड़न हो रहा है, आज कर्मचारियों पदाधिकारियों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कलेक्ट्रेट पर किया जा रहा है।
जब से भाजपा सरकार प्रदेश में आई है तब से यह शिक्षक और कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रही है, हमारी प्रमुख मांग है कि उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल 2005 से लागू की गई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था शुरू की जाए। जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं होगी तब तक यह संघर्ष चलता रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो संगठन सरकार को गद्दी से उतारने का भी प्रयास करेगा।
विज्ञापन
अबकी बार अधिकारी, कर्मचारी और पेंशनरों का मजबूत संगठन बना है। सरकार ने कर्मचारियों की बात सुनने के लिए एक समिति बनाई है, लेकिन हमें सरकार और समिति पर कोई विश्वास नहीं है। हमारी स्पष्ट मांग है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने के साथ-साथ हमारी अन्य मांगों को माना जाए।
आज इन्हीं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गईं, तो आगामी 30 नवंबर को लखनऊ में एक विशाल रैली का आयोजन कर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।