{"_id":"66956559e39fe57996099204","slug":"governor-anandiben-patel-will-come-to-aligarh-on-july-18-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: 18 जुलाई को आएंगी राज्यपाल, करेंगी निर्माण-अकादमिक कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: 18 जुलाई को आएंगी राज्यपाल, करेंगी निर्माण-अकादमिक कार्यों की समीक्षा
Mon, 15 Jul 2024 11:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:37 PM IST
सार
सुबह 9:10 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पर राज्यपाल स्टेट एयरक्राफ्ट उतरेगा। यहां से राज्यपाल कार से हाथरस पहुंचेगी। वहां श्रीरामेश्वरी दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। दोपहर 12:40 बजे वह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का दौरा करेंगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के निर्माण और अकादमिक कार्यों की समीक्षा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। वह 18 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर अलीगढ़ आ रही हैं।
विज्ञापन
सुबह 9:10 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पर उनका स्टेट एयरक्राफ्ट उतरेगा। यहां से राज्यपाल कार से हाथरस पहुंचेगी। वहां श्रीरामेश्वरी दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। दोपहर 12:40 बजे वह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का दौरा करेंगी। जहां वह निर्माण और अकादमिक कार्यों की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
शाम पांच बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगी। राज्यपाल के विवि में आगमन को लेकर विवि प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाधिकारी विशाख जी ने 15 जुलाई को निर्माणाधीन विवि का निरीक्षण कर राज्यपाल के दौरे को लेकर तैयारियों को परखा। निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन