फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government should guarantee the safety of depositor's money in the bank

अलीगढ़ः बैंक में जमाकर्ता के पैसे की सुरक्षा की गारंटी ले सरकार

Sun, 14 Nov 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Government should guarantee the safety of depositor's money in the bank
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेताओं ने बैंक में जमाकर्ता के पैसे की सुरक्षा लेने की मांग सरकार से की। रेलवे रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय हालत खराब होने पर लक्ष्मी सहकारी बैंक लिमिटेड पर पाबंदियां लगा दी हैं।
विज्ञापन

अब बैंक के ग्राहक केवल एक हजार रुपये ही निकाल पाएंगे। दो दिन पहले महाराष्ट्र की दाता सहकारी बैंक पर भी अंकुश लगाया गया था। बैंक के ग्राहक परेशान हैं। महानगर चेयरमैन ओपी राठी ने बैंकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे जमाकर्ता ही दंड भुगतते हैं। केंद्रीय बैंक व वित्त मंत्रालय मूक दर्शक बना है। यह इनकी अक्षमता का प्रमाण है। व्यापारियों ने सरकार से जमाकर्ता की एक-एक पाई की गारंटी लेने और जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटने की मांग की। कहा कि जमाकर्ता का पैसा केवल सरकारी बैंक में ही सुरक्षित है। इस मौके पर दिनेश अग्रवाल, किशन गुप्ता, अशोक गुप्ता, ब्रजमोहन अग्रवाल, विवेक शर्मा, गर्वित माहेश्वरी, गोविंद मोहता, रोहित यादव, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed