फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government's order to fill the pit in the 'pit'

अलीगढ़ : गड्ढे भरने का सरकार का आदेश 'गड्ढे' में

Thu, 26 May 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Government's order to fill the pit in the 'pit'
एटा चुंगी चौराहे पर सड़क में गड्ढे। - फोटो : CITY OFFICE
जिले की सीमा में करीब आठ किलोमीटर लंबी दिल्ली - एटा रोड पर जगह - जगह गड्ढे हैं। रोजाना 25 हजार वाहन गुजरने वाले इस रोड की ओर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। प्रतिदिन इस सड़क पर एक दर्जन से अधिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बारिश के दिनों में तो यह रोड लोगों की परेशानी और बढ़ा देगी । सबसे ज्यादा खराब फलमंडी से सूतमिल चौराहे तक यहां मरम्मत के नाम पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। जिसकी वजह से सड़क हादसों में और बढ़ोतरी हो गई है। जबकि प्रदेश सरकार ने मार्च के महीने में अलीगढ़ सहित प्रदेश की सभी सड़कों के गड्ढों की एक महीने में गड्ढा मुक्त करने के आदेश किए थे।
विज्ञापन

केस - एक
जीटी रोड पर सारसौल चौराहे से लेकर फल मंडी के बीच करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क में करीब दस गड्ढे हैं। एलमपुरा के सामने वाला गड्ढा तो वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। यहां ं पिछले एक सप्ताह सात-आठ वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। इस रोड से रोजाना दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इस सड़क के गड्ढों को भरने के नाम पर गिट्टियां बिछा दी गई हैं, लेकिन यहां वाहन चालकों के फिसलने और गिट्टियों के उछलने के कारण हादसे बढ़ा रहीं हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल सारसौल पुलिस चौकी के आसपुास की सड़क का है।
विज्ञापन

केेस - दो
बरौला बाईपास से लेकर सारसौल बाईपास तक की करीब दो किमी लंबी सड़क में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर गहरे गड्ढे हैं। खासकर ओवर ब्रिज और उसके उतार पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत साबित हो रहे हैं। हादसों के साथ ही वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। यह बाईपास अनूपशहर, मुरादाबाद रोड व क्वार्सी को सीधे जोड़ने वाला मार्ग है। इसके बाद भी विभागीय अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस- तीन
आगरा रोड पर सासनीगेट चौराहे से मडराक तक जाने वाली सड़क में अनगिनत गड्ढ़े हैं। रूसा मेडिकल के सामने सड़क पर इन गड्ढों के चलते बारिश का पानी लंबे समय से भरा हुआ है। इससे राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
केस - चार
क्वार्सी चौराहे से अनूपशहर रोड भी बदहाल है। बाईपास रोड होने से यहां से रोजाना करीब पांच हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इसी रोड पर कमिश्नर का कार्यालय बना हुआ है। धौर्रा पुलिया से लेकर महेशपुर फाटक तक सड़क में अनगिनत गड्ढे हो गए हैं, जो वाहन चालकों के लिए परेशानी बन रहे हैं और हादसे भी हो रहे हैं।
बारिश से पहले होती थी मरम्मत
बारिश के पहले ही सड़कों की मरम्मत करा दी जाती थी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। प्रदेश सरकार ने भी बारिश से पहले सड़कों में हो रहे गड्ढ़ों को भरवाने और उनकी मरम्मत का निर्देश दिया है, इसके बावजूद इन गड्ढ़ों को भरा नहीं जा सका है। इन पर हिचकोले खाते वाहन से यात्रियों को आने जाने में अतिरिक्त समय लग रहा है तो कई बार गड्ढों के कारण हादसे हो रहे हैं।
यहां गड्ढ़ों की भरमार
एटा चुंगी चौराहा, क्वार्सी बाईपास पर रावण टीला रोड के सामने, धनीपुर मंडी से लेकर बौनेर तक, तहसील कोल के सामने, बीमा नगर, एएमयू गेट से जमालपुर रोड, आईटीआई रोड पुलिस चौकी से बरौला रोड।

पब्लिक बोल ...
इस रोड पर बेसुमार गड्ढ़े बने हुए हैं। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। अधिकारियों को चाहिए कि वह समस्या के समाधान के लिए जल्द गड्ढे भरवाएं ।
- पंकज अग्रवाल, किशोर नगर
सड़क के गड्ढ़ों से राहगीरों व वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। इन गड्ढ़ों को भरा जाना चाहिए, ताकि नागरिकों की तकलीफ कम हो सके।
- हेमंत गर्ग, रघुवीरपुरी
जीटी रोड, बाईपास एवं संपर्क मार्गों की मरम्मत तेजी से कराई जा रही है। अधिकांश गड्ढ़ों को भरवा दिया गया है, जीटी रोज पर अभी गड्ढ़े बचे हुए हैं उन्हें भी बारिश से पहले भरवा दिया जाएगा।
- संजीव पुष्कर, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग

एलमपुर के पास जीटी रोड पर गड्ढे।

एलमपुर के पास जीटी रोड पर गड्ढे।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed