फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government must reconsider new UGC provisions.

Aligarh News: रैली के जरिये हुंकार.. यूजीसी के नए प्रावधानों पर पुनर्विचार करे सरकार

Thu, 24 Sep 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Government must reconsider new UGC provisions.
यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे कस्बे में बाइक और पैदल रैली निकाली गई। सवर्ण समाज की इस रैली में काले झंडे, बैनर और पोस्टर लेकर निकले लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। रास्ते में पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान और तनाव के भी हालात बने। ज्ञापन के जरिये सरकार से यूजीसी के नए प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सोमना रोड से बाइक रैली की शुरुआत हुई। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर रैली निकालने के बजाय सीधे ज्ञापन देने का अनुरोध किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी बाइक रैली निकालने पर अड़े रहे और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे। इस पर
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
कस्बा चौकी के निकट पुलिस ने बाइकों के जरिये बैरिकेडिंग लगाकर बाइक सवार प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ गए। सोमना रोड पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार खींचतान हुई, जिससे कुछ देर तनाव की स्थिति बनी रही। उधर राष्ट्रवादी प्रताप सेना के मंडल प्रभारी श्रीपाल सिंह चौहान को भी कस्बे में मंडी समिति के पास रोका गया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दाऊजी मंदिर के पास एसडीएम ने लिया ज्ञापन
उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार सिंह दाऊजी मंदिर के पास पहुंच गए जहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन के जरिये यूजीसी के नए प्रावधानों पर आपत्तियां दर्ज कराते हुए सरकार से पुनर्विचार की मांग की। रैली में विवेकश्री वशिष्ठ, विजय शिवा, धीरेंद्र चौहान उर्फ धीरू पहलवान, उत्तर प्रदेश केसरी विनीत पहलवान, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, भोले अधिवक्ता, आनंद गौतम, कपिल गौतम, रंजन भारद्वाज, विवेक पाटीदार, सपन शर्मा, पंकज शर्मा, योगेश पंडित, प्रतीक रावत, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।


10 वर्षीय बच्चा भी शामिल रहा प्रदर्शन में
बाइक रैली में बुजुर्ग और युवाओं के साथ बच्चों की मौजूदगी भी दिखाई दी। करीब 10 वर्षीय बच्चा हाथ में यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध में लिखा पोस्टर लेकर लेकर रैली में शामिल लोगों के साथ चल रहा था।




मरीज के वाहन को दिया रास्ता
बाइक रैली के दौरान सोमना रोड पर जाम लग गया। इस दौरान एक मरीज को ले जा रहा वाहन जाम में फंस गया। सूचना पर एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से रास्ता खाली कराने का अनुरोध किया। इस पर प्रदर्शन में शामिल लोगों ने तत्काल रास्ता देकर मरीज के वाहन को जाम से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed