फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government is giving life to soil art: Prajapati

माटी कला को संजीवनी दे रही है सरकार : प्रजापति

Fri, 22 Jul 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government is giving life to soil art: Prajapati
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते उप्र माटीकला बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में गुम होती जा रही माटी कला को सरकार संजीवनी देने के का काम कर रही है। उन्होंने कमिश्नरी स्थित सर्किट हाउस पर आयोजित समारोह में 36 कारीगरों को इलेक्ट्रॉनिक चाक एवं माटी टूल किट का वितरण किया। इलेक्ट्रॉनिक चाक प्राप्त कर प्रजापति समाज के कुशल कारीगरों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड दो साल में 72 इलेक्ट्रॉनिक चाक का नि:शुल्क वितरण कर चुका है। माटी कला उद्योग में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से इसको और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि माटीकला उद्योग के विकास से संबंधित ऋण के लिए प्राप्त होने वाली पत्रावलियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें, ताकि माटी उद्योग के विकास में अपेक्षित प्रगति लायी जा सके।
विज्ञापन

मिट्टी से बनाएं सजावटी मूर्तियां
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने माटी कला बोर्ड से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने माटी कला से सजावटी घरेलू मूर्तियां बनाने का आह्वान किया। माटी कला से संबंधित पट्टे, बाजार से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए अफसरों से कहा। कहा कि प्रजापति समाज के पारंपरिक कारोबार को बढ़ावा देने के लिए माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है। इलेक्ट्रिक चाक से कुम्हारों को उनके पारंपरिक बर्तन बनाने के काम को प्रदेश सरकार की पहल पर आधुनिकता से जोड़ा गया है। तहसील कोल में 52, इगलास में 09 पट्टे, गभाना में 19, खैर में 51, अतरौली में 25 पट्टे आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed