{"_id":"619aa552810443293c48d489","slug":"government-for-three-months-will-take-revenge-number-by-number-jamir-ullah-city-office-news-ali278717520","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने की सरकार, गिन-गिनकर लेंगे बदला : जमीर उल्लाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने की सरकार, गिन-गिनकर लेंगे बदला : जमीर उल्लाह
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते सलीम इकबाल शेरवानी। साथ में हाजी जमीरउल्लाह।
- फोटो : CITY OFFICE
सपा के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने मंच से पुलिस अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा कि जितना जुल्म करना है कर लो, क्योंकि तीन महीने की और बात है। सरकार बनने पर गिन-गिनकर बदला लेंगे।
वह रविवार को जीवनगढ़ में नुक्कड़ सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीब हिंदू-मुस्लिमों को पुलिस परेशान कर रही है। बिना रिश्वत लिए उन्हें छोड़ती नहीं। रात भर थाने में बैठाए रखती है। ये लोग कहते हैं कि यह बाबा की सरकार है न कि अखिलेश यादव की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों व एलआईयू कर्मियों से कहा, वह जाकर अपने कप्तान से कह दें कि सिर्फ तीन महीने की और बात है। इसके बाद गिन-गिन कर बदला लिया जाएगा। प्रदेश की सरकार बदलने वाली है।
प्रदेश-देश में नफरत की हो रही राजनीति : इकबाल
जीवनगढ़ के अली मोहम्मद की चक्की के मैदान में नुक्कड़ सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि प्रदेश-देश में नफरत की राजनीति हो रही है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में नेताओं को सुनने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। मैदान और सड़क पर लोगों की भीड़ रही। पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर नेताओं ने केक काटा। उनकी लंबी उम्र की दुआएं की गईं। वार्ड-47 के पार्षद शाकिर अली ने सलीम इकबाल को सर सैयद अहमद की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर सगीर अहमद एमएस, ठा. योगेंद्र सिंह तोमर, खालिद शेरवानी, मुजाहिद किदवई, अयाज शेरवानी, अज्जू इशाक, मुमताज शेरवानी, सगीर अहमद रोशनी लाइट, बबलू होल्कर बघेल, आरिफ प्रधान, केबीएफए तसव्वुर अली, केबीएफए तारिक अली, आरिफ चौधरी, मोहम्मद इरशाद, अफजाल हमीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सलीम इकबाल का स्वागत
एमएस ट्रैवल्स के मालिक मोहम्मद सगीर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता सलीम इकबाल शेरवानी का अपने आवास गुलिस्तां हाउसिंग कांप्लेक्स में साइकिल की प्रतिमा भेंट करके उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव आदि मौजूद रहे।