{"_id":"6725d14df413ce7d0101ce57","slug":"govardhan-puja-today-bhaiya-dooj-tomorrow-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गोवर्धन पूजा आज, भैया दूज कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गोवर्धन पूजा आज, भैया दूज कल
Sat, 02 Nov 2024 12:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:44 PM IST
सार
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि 2 नवंबर को गोवर्धन की घर-घर पूजा होगी। 3 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनेगा।
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा 2024
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दीप महोत्सव के तहत दिवाली के बाद आज 2 नवंबर को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा होगी। 3 नवंबर को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि 2 नवंबर को गोवर्धन की घर-घर पूजा होगी। 3 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनेगा। शास्त्रों के अनुसार भाई दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उन्हें लंबी उम्र का आशीष देती हैं। ब्रजमंडल में इस दिन बहनें यमुना नदी में खड़े होकर भाइयों को तिलक लगाती हैं। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।