फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Got the number plate booked, but hesitated to put it in the vehicle

अलीगढ़ः नंबर प्लेट बुक तो करा दी, पर वाहन में लगवाने से कतरा रहे

Fri, 26 Nov 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Got the number plate booked, but hesitated to put it in the vehicle
अंकित माहेश्वरी विनीत ऑटोमोबाइल्स। - फोटो : CITY OFFICE
शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और जगह-जगह यातायात पुलिस द्वारा काटे जा रहे चालान से वाहन चालक परेशान हैं। दरअसल, उनकी परेशानी का सबब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट हैं। यातायात नियम के उल्लंघन पर वह पकड़ में आ जाते हैं। चालान से बचने के लिए लोग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसएनपी) लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। साथ ही, पुरानी नंबर प्लेट के अंकों को खुर्द-बुर्द कर वाहन दौड़ा रहे हैं। हालांकि, यातायात पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई कर रही है। फिर भी लोग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को बुक कराकर वाहनों में नहीं लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जिन वाहन के नंबर में अंतिम अक्षर 0 या 1 है। उनके लिए 15 नवंबर से एचएसएनपी अनिवार्य है। अब अगर ऐसे वाहनों पर एचएसएनपी नहीं मिली तो सीधे पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा। वर्तमान में नए वाहनों की नंबर प्लेट डीलर्स खुद लगाकर दे रहे हैं। लेकिन पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए 2022 तक विभिन्न तारीखें दी गई हैं। इन तारीखों में पहला फेस 15 नवंबर को निकल चुका है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि इस मामले में सीधे पांच हजार रुपये का चालान होता है। यातायात पुलिस व नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम से भी ऐसे वाहनों के चालान ऑनलाइन काटे जा रहे हैं। लोग एचएसएनपी नंबर प्लेट लगाने के लिए कितने लापरवाह हैं। इसका प्रमाण शोरूमों पर लगातार जमा हो रही प्लेटों से मिलता है। शोरूम संचालकों का कहना है कि कई लोग ऐसे भी हैं, जिनकी नंबर प्लेट शोरूम पर आ जाती है। लेकिन लोग अपनी नंबर प्लेट लगवाकर नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई गाड़ियों की नंबर प्लेट नहीं बचती हैं। लेकिन पुराने वाहनों की कई नंबर प्लेट ऐसी हैं जो काफी समय से रखी हुई हैं। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ रही है। कई लोग एचएसएनपी लगाने में लापरवाही कर रहे हैं। - सुमित अग्रवाल, देव मोटर्स प्रा. लि.।

- नए वाहनों में हम स्वयं नंबर प्लेट लगाकर दे रहे हैं। हमारे यहां कामर्शियल वाहनों की नंबर प्लेट आ रही हैं। जिन्हें लोग ले जाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। इनमें से कई लोग तो ऐसे हैं, जिनके वाहन बदायूं या हाथरस के हैं। - अंकित माहेश्वरी, विनती ऑटोमोबाइल्स।

सुमित अग्रवाल देव मोटर्स।

सुमित अग्रवाल देव मोटर्स।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed