{"_id":"60e415608ebc3ed77d7c74e4","slug":"gomati-river-front-scam-cbi-raids-former-chief-engineer-house-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवर फ्रंट घोटाला: अलीगढ़ में पूर्व चीफ इंजीनियर के घर सीबीआई का छापा, टीम ने सात घंटे तक की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवर फ्रंट घोटाला: अलीगढ़ में पूर्व चीफ इंजीनियर के घर सीबीआई का छापा, टीम ने सात घंटे तक की पूछताछ
Tue, 06 Jul 2021 02:03 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:03 PM IST
सार
सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक पूर्व चीफ इंजीनियर के घर में रुकी टीम गहनता से जांच करती रही। पूछताछ के बाद बड़ी संख्या में दस्तावेज लेकर चली गई। इस दौरान मीडिया के सवालों पर सीबीआई टीम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
छापेमारी के लिए पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में जांच के लिए सोमवार को सीबीआई की एक टीम अलीगढ़ भी पहुंची। यहां टीम ने शारदा सहायक सिंचाई विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर काजिम अली के अनूपशहर रोड के द क्रिस्टल अपार्टमेंट स्थित आवास पर छापा डाला। करीब सात घंटे तक उनके घर में रुकी टीम जांच और पूछताछ के बाद बड़ी संख्या में दस्तावेज लेकर चली गई। इस दौरान मीडिया के सवालों पर सीबीआई टीम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। काजिम अली व उनके परिवार ने भी बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
अनूपशहर रोड पर एफएम टॉवर के पास स्थित द क्रिस्टल अपार्टमेंट में लखनऊ से सीबीआई की टीम सुबह आठ बजे दो गाड़ियों से यहां पहुंची और सीधे काजिम अली के फ्लैट नंबर 509 में दाखिल हो गई। इस दौरान गाड़ी में एक कर्मचारी मौजूद रहा। फ्लैट में काजिम अली परिवार के साथ मौजूद थे। खबर पर मीडिया का भी जमावड़ा अपार्टमेंट के पास हो गया।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे तक टीम घर के अंदर रही और परिवार के सदस्यों व काजिम अली से पूछताछ करती रही। तीन बजे टीम बाहर निकली और उन्ही गाड़ियों से वापस लखनऊ रवाना हो गई। इस दौरान टीम के सदस्यों के हाथों में काफी दस्तावेजों का पुलिंदा था, जिसे देखकर माना गया कि यह दस्तावेज फ्लैट से जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
घर से निकलते समय मीडिया ने टीम के सदस्यों से बातचीत का प्रयास किया। मगर किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे पहले गाड़ी में मौजूद एक कर्मचारी ने यह बताया कि हम लोग लखनऊ से आए हैं और सीबीआई से हैं। टीम के जाने के बाद काजिम अली से बात करने का प्रयास किया गया। मगर उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया और अपने फ्लैट का दरवाजा बंद कर दिया।
अपार्टमेंट में अफरा-तफरी, टोह लेते रहे पड़ोसी
सुबह जब दो गाड़ियों में टीम पहुंची तो अपार्टमेंट में किसी को सीबीआई के होने की जानकारी नहीं थी। माना जा रहा था कि काजिम अली के यहां कुछ लोग मिलने आए हैं। मगर मीडिया के पहुंचने के बाद अपार्टमेंट के लोगों को पता चला कि सीबीआई टीम जांच के लिए आई है तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आसपास के लोग टोह लेने का प्रयास करते रहे। मगर किसी को कोई जानकारी नहीं हो पाई। टीम के जाने के बाद भी पड़ोसियों ने काजिम अली के परिवार से संपर्क का प्रयास किया। मगर किसी को कोई जानकारी नहीं मिल सकी।